कमलनाथ को आलाकमान ने बुलाया दिल्ली
जयपुर। राजस्थान में राजनीतिक संकट के बीच सीएम अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष के नामांकन को लेकर अब सस्पेंस पैदा हो गया है. इसके देखते हुए पार्टी हाईकमान ने एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ को दिल्ली तलब किया है. कमलनाथ और गहलोत के बीच संबंध अच्छे बताए जाते हैं. सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी ने दिग्विजय सिंह समेत कई अन्?य वरिष्?ठ कांग्रेसी नेताओं से भी बात की है. वहीं पायलट गुट के विधायक खिलाड़ी लाल ने कहा कि बच्?चा भी जानता है कि अब गहलोत अध्?यक्ष नहीं बन पाएंगे.
दूसरी ओर मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने विधायकों की बगावत पर सवाल खडे़ किए हैं. उन्होंने कहा, ये सब लोग गांधी परिवार की वजह से इस पोजिशन पर हैं और आज उन्हीं को आंख दिखा रहे हैं. कांग्रेस का टिकट न हो तो ये लोग सरपंच का चुनाव नहीं जीत सकते. उन्होंने संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल पर बोलते हुए कहा कि उम्र के आखिरी पड़ाव में उन्होंने अच्छा नहीं किया.
गहलोत गुट से आलाकमान खफा
बता दें कि राजस्थान में जहां एक ओर गहलोत गुट लगातार अपनी ताकत दिखा रहा है और इस गुट के विधायक आलाकमान के प्रस्ताव भी मानने को तैयार नहीं हैं. लिहाजा पार्टी हाईकमान भी गहलोत गुट से नाराज बताया जा रहा है. आलाकमान के प्रस्ताव पर अलग बैठक बुलाने पर अजय माकन भी भड़क गए. माकन ने कहा कि प्रस्ताव पर शर्त अनुशासनहीनता है.
गहलोत गुट के विधायक अमीन ने कहा कि एक लाइन का प्रस्ताव उन्हें मंजूर नहीं है. सूत्रों के मुताबिक, सचिन पायलट और अशोक गहलोत आज दिल्ली जा सकते हैं, जहां वह कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं. वहीं कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने दोहराया कि पार्टी में एक व्यक्ति, एक पद की परंपरा है. लिहाजा अशोक गहलोत को एक पद छोड़ना पड़ेगा.
नहीं हो सकी बैठक
बता दें कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक रविवार रात मुख्यमंत्री आवास में होनी थी, लेकिन इससे पहले, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के वफादार माने जाने वाले विधायकों ने संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल के बंगले पर बैठक की और फिर उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी पी जोशी के आवास पर पहुंचकर उन्हें अपने इस्तीफे सौंपे. वहीं, खड़गे, माकन, गहलोत, कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और कुछ अन्य विधायक देर रात तक मुख्यमंत्री आवास में इंतजार करते रहे और बाकी विधायकों के नहीं आने से विधायक दल की बैठक नहीं हो सकी.











