Share

देहरादून पहुंचे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, एक झलक पाने को उमड़ी फैंस की भीड़
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज-2022 के दूसरे संस्करण के तहत होने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों के लिए किक्रेटर देहरादून पहुंचना शुरू हो गए हैं। आज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी देहरादून पहुंचे। Road Safety World Series: ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाड़ी पहुंचे देहरादून
खिलाड़ी दोपहर करीब एक बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से पुलिस की कड़ी सुरक्षा के साथ वे होटल हयात के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट पर उनको देखने के लिए प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी।
वहीं, सचिन ने उन्हें निराश न करते हुए एक बच्चे को उसकी टी-शर्ट पर ऑटोग्राफ दिया। इससे पहले सोमवार को ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाड़ी दून पहुंचे थे।
देहरादून पहुचे क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर
बता दें कि सीरीज की शुरुआत 21 सितंबर से देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगी। 21 से 24 सितंबर तक प्रत्येक दिन एक-एक मैच खेला जाएगा। जबकि 25 सितंबर को दो मैच खेले जाएंगे।
फैन को ऑटोग्राफ देते सचिन – फोटो : अमर उजाला
देहरादून में होने वाले पहले मैच में ब्रायन लारा की अगुवाई वाली वेस्टइंडीज लीजेंड्स का सामना रॉस टेलर के न्यूजीलैंड लीजेंड्स से होगा। जबकि दूसरे मैच में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया लीजेंड्स का सामना इयान बेल के नेतृत्व वाले इंग्लैंड लीजेंड्स से होगा।
देहरादून पहुंचे खिलाड़ी
तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स शेन वॉटसन की कप्तानी में जोंटी रोड्स की दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स से सामना करेंगे। चौथा मैच न्यूजीलैंड लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स के बीच होगा। इसके अलावा सुपर रविवार यानी 25 सितंबर को डबल एक्शन धमाल होगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *