एक्स बॉयफ्रेंड के बर्थडे बैश में बोल्ड लुक में पहुंची Janhvi Kapoor, तस्वीरों ने मचाया शोर
बीती रात जान्हवी कपूर के एक्स बॉयफ्रेंड अक्षत रंजन के बर्थडे बैश में जान्हवी कपूर अपनी बहन खुशी के साथ नजर आईं।
स्टार किड्स ने किया धमालजाह्नवी के अंदाज ने लूटा फैंस का दिल
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) और खुशी कपूर (Khushi Kapoor) बहनें ही नहीं बल्कि एक-दूसरे की बेस्ट फ्रेंड भी हैं। आए दिन दोनों बहनों को साथ में शॉपिंग करते और पार्टी में मस्ती करते स्पॉट किया जाता है। एक बार फिर दोनों बहनों की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें दोनों का बोल्ड अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है। जाह्नवी कपूर के एक्स बॉयफ्रेंड अक्षत रंजन (Akshat Rajan) के बर्थेडे बैश में कपूर सिस्टर्स का हॉट लुक अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
स्टार किड्स ने किया धमाल
बीती रात अक्षत रंजन (Akshat Rajan) के इस बैश में स्टार किड्स का काफी जमावड़ा नजर आया। अनुराग कश्यप की बेटी अलाया कश्यप भी इस पार्टी में शामिल हुईं। सभी ने मिलकर खूब मस्ती की। खुशी कपूर ने अपनी इंस्टास्टोरी में इस पार्टी की एक तस्वीर शेयर की है। जिसे देखकर इस पार्टी की रंगत का अंदाजा लगाया जा सकता है। इन स्टारकिड की फोटोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
जाह्नवी के अंदाज ने लूटा फैंस का दिल
एक्स बॉयफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में जाने के लिए जाह्नवी कपूर ने अपना बेहद हॉट लुक अपनाया और उनके जिसने भी देखा वो बस देखता ही रह गया। उन्होंने एक ऑफ व्हाइट बॉडीकॉन ड्रेस कैरी किया था। इस स्ट्रिपी ड्रेस के साथ जान्हवी ने बड़े से ईयररिंग्स कैरी किये थे।











