Share

परदे पर धमाल मचाने आ रही है अरोड़ा सिस्टर्स की जोड़ी, शो में हो सकते हैं कई सीक्रेट्स के खुलासे
मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा एक सीरीज लेकर आने वाली हैं। सीरीज का नाम होगा-
मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ बॉलीवुड की हॉटेस्ट बहनों की लिस्ट में शुमार हैं। इन दोनों बहनों को अक्सर एक साथ हैंगआउट करते हुए स्पॉट किया जाता है। मीडिया खबरों के मुताबिक ये दोनों स्टार सिस्टर बहुत जल्द एक वेब सीरीज़ में नज़र आएंगी। जी हां, दोनों बहनें एक साथ वेब सीरीज ‘अरोड़ा सिस्टर्स’ में नज़र आने वाली हैं। इस शो के जरिए उनके फैंस दोनों की लाइफस्टाइल से लेकर पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ सब से रूबरू हो पाएंगे।
अरोड़ा सिस्टर्स’ हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा
एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा शो ‘अरोड़ा सिस्टर्स’ हॉटस्टार पर शुरू होगा। शो में दोनों बहनें अपनी जिंदगी के एक्सपीरियंस को बारे में बात करती नजर आएंगी। साथ ही वो सीरीज में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बातें करती नजर आएंगी। इसके अलावा मलाइका और अमृता अपनी लव लाइफ के साथ-साथ दोस्तों से जुड़े राज भी खोलेंगी। ‘अरोड़ा सिस्टर्स’ की अनाउंसमेंट के साथ ही फैन्स इस बात को लेकर एक्साइटेड हैं। खबरों की मानें तो शो में दोनों के करीबी दोस्तों के बारे में भी पता चलेगा और फैंस उनकी लाइफस्टाइल व परिवार के बारे में जान पाएंगे।
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर लगातार सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। दोनों को मीडिया अक्सर स्पॉट करती रहती है। ऐसे में दर्शकों के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं होगा जब वे इस शो में दोनों के रिश्ते को और करीब से जान पाएंगे। अपनी फिटनेस को लेकर भी मलाइका काफी हिट हैं, ऐसे में इस शो के ज़रिए ऑडियंस यह जान पाएगी कि मलाइका अपने आप को फिट रखने के लिए क्या करती हैं। वहीं दूसरी ओर अमृता अरोड़ा भी अपने कई सीक्रेट्स इस शो में खोलेंगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *