Share

पीएम मोदी के वे बड़े फैसले जिसने भारत को बना दिया विश्वगुरु, अब दुनिया ठोंक रही सलाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 72वां जन्म दिन मनाया जा रहा है। आज उनकी गणना देश के सबसे ताकतवर और कड़े निर्णय लेने वाले प्रधानमंत्रियों में सबसे ऊपर होने लगी है। वह अब तक के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री बन चुके हैं।
देश में नोटबंदी, जीएसटी और कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर दिखाई ताकतआत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया से भारत को बनाया दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्थाकोरोना महामारी में देश में खुद वैक्सीन बनवाई और दूसरे देशों की भी जान बचाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 72वां जन्म दिन मनाया जा रहा है। आज उनकी गणना देश के सबसे ताकतवर और कड़े निर्णय लेने वाले प्रधानमंत्रियों में सबसे ऊपर होने लगी है। वह अब तक के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री बन चुके हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि लगातार दूसरी बार वह प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बहुमत के साथ बैठे। इतना ही नहीं उन्हें वर्ष 2014 के मुकाबले 2019 में अधिक सीटें हासिल हुईं।
बतौर प्रधानमंत्री अभी उनके कार्यकाल को सिर्फ आठ वर्ष ही हुए हैं, लेकिन इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसे फैसले लिए जिससे कि वे भारत के ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के सबसे लोकप्रिय और ताकतवर नेता बन बैठे। अब पूरी दुनिया भारत को फिर से विश्वगुरु के तौर पर देखने लगी है। आइए आपको बताते हैं पीएम मोदी के कुछ चर्चित और साहस भरे फैसले जिसने दुनिया में लिख दिया इतिहास का एक नया अध्याय…. और पूरी दुनिया मानने लगी पीएम मोदी का लोहा।
नोटबंदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे बड़ा और सख्त फैसला था। सूत्र बताते हैं कि नोटबंदी से पहले विशेषज्ञों ने उन्हें सुझाया था कि नोटबंदी के बाद अगर हालात नहीं संभले तो जनता सड़क पर आ सकती है और सरकार गिर सकती है। विशेषज्ञों ने यह भी बताया था कि नोटबंदी नहीं हुई तो आने वाले समय में देश बर्बादी की राह पर जा सकता है। इसलिए नोटबंदी करना जितना अधिक कठिन है, उससे कहीं ज्यादा देश के लिए जरूरी भी। इस पर पीएम मोदी का जवाब था कि अगर नोटबंदी से देश को बर्बाद होने से बचाया जा सकता है तो मैं अपनी कुर्सी गवांना पसंद करूंगा। इसके बाद आठ नवंबर 2016 को रात आठ बजे उन्होंने टीवी पर आकर अचानक नोटबंदी का ऐलान कर दिया। इससे पूरे देश में तहलका मच गया। कालेधन की कमर टूट गई। जनता पैसों के लिए कई दिनों तक एटीएम की लाइन में लगने लगी। मगर पीएम मोदी की अपील पर देश संभल गया।
पाकिस्तान पर सर्जिकल और एअर स्ट्राइक
भारत में घुसपैठ करने और आतंकवाद फैलाने के खिलाफ भारतीय सेना ने 29 सितंबर 2016 को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में बनाए गए आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। इस दौरान 40 से 60 आतंकवादी मारे गए। वहीं इसके बाद पाकिस्तानी आतंकवादियों ने 14 फरवरी 2019 में कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ कैंप पर हमला कर 40 जवानों की जान ले ली। इसके बदले में भारत ने 26 फरवरी की रात करीब तीन बजे फाइटर जेट से बालाकोट स्थित आतंकी ठिकानों पर बमवर्षा करके उसे नष्ट कर दिया। इसमें करीब 300 आतंकी मारे गए।
कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया
पीएम मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटा दिया गया। इससे कश्मीर को प्राप्त विशेष प्रावधान खत्म हो गए। वह भी भारत के अन्य राज्यों की तरह ही हो गया, जहां केंद्र सरकार के सभी कानून और नियम लागू होने लगे। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग राज्य बना दिया। पाकिस्तान ने अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र से शिकायत करके इस मसले पर भारत पर दबाव बनाना चाहा, लेकिन पीएम मोदी ने इसे आंतरिक मसला बताकर किसी भी देश का हस्तक्षेप मानने से इंकार कर दिया।
कोरोना के खिलाफ वैक्सीन
जब पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही थी और विश्व स्वास्थ्य संगठन भारत के स्वास्थ्य ढांचे की कमजोरी को देखकर सर्वाधिक मौतों की आशंका को लेकर चिंतित था तो उस वक्त पीएम मोदी ने आनन-फानन में न सिर्फ देश के स्वास्थ्य ढांचे में सुधार किया, बल्कि कोरोना के खिलाफ वैक्सीन तैयार करने के लिए भी वैज्ञानिकों को प्रेरित किया। भारत इस दौरान दूसरे देशों पर निर्भर न रहकर खुद अपनी मुसीबतों से लड़ा। अपने लिए वैक्सीन बनाई और दूसरे देशों की भी इससे जान बचाई। अब तक देश में 200 करोड़ से अधिक डोज वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इससे भारत की ताकत का पूरे विश्व को अंदाजा हो गया।
सेना को बनाया ताकतवर
भारत का रक्षा बजट वर्ष 2014 में जहां 2.3 लाख करोड़ था। वह अब बढ़कर दूने से भी अधिक 5.23 लाख करोड़ हो चुका है। सेना को अब राफेल जैसे लड़ाकू विमानों और आइएनएस विक्रांत व विक्रमादित्य जैसे युद्धपोतों से लैस कर दिया गया है। इसके साथ ही लगातार अत्याधुनिक देशी गाइडेड मिसाइलें, रडार इत्यादि सेना में शामिल हो रहे हैं। इससे सेना का हौसला बढ़ा है। तकनीकी में भी भारत दुनिया से कदमताल कर रहा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *