Share

रामदास आठवले ने गुलाम नबी आजाद को दिया NDA में शामिल होने का न्योता
मोदी सरकार के मंत्री और भाजपा के सहयोगी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले ने आजाद को NDA में शामिल होने का न्योता दिया है।
अठावले ने गुलाम नबी आजाद को दिया न्योताकहा- देश के विकास के लिए NDA में शामिल हो जाएंआजाद के नेतृत्व में कांग्रेस में एक और बड़ा विभाजन
कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले गुलाम नबी आजाद अपनी नई राजनीतिक पार्टी का गठन कर अपने गृह राज्य जम्मू कश्मीर में सक्रिय होने जा रहे हैं। भविष्य की राजनीति और गठबंधन को लेकर गुलाम नबी आजाद ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन इस बीच उन्हें भाजपा के सहयोगी दल का न्योता मिल गया है, यह न्योता एनडीए गठबंधन में शामिल होने के लिए दिया गया है। मोदी सरकार के मंत्री और भाजपा के सहयोगी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले ने आजाद को NDA में शामिल होने का न्योता दिया है।
आजाद जी देश को विकास के लिए एनडीए में शामिल होना चाहिए -अठावले
रामदास आठवले ने आजाद को NDA में शामिल होने का न्योता देते हुए कहा कि, गुलाम नबी आजाद को पार्टी में वो सम्मान रहीं मिल पा रहा था, जिसके वो हकदार थे और दिन प्रतिदिन उन्हें आरोप प्रत्यारोपों का सामना करना पड़ रहा था। आजाद जी का कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र देना निश्चित रूप से एक स्वागत योग्य कदम है। आजाद जी को बहुत समय बाद आजादी मिली है अब उन्हें देश के विकास के लिए एनडीए में शामिल होना चाहिए।
राज्यसभा से विदाई के वाक्ये को किया याद
आजाद की राज्य सभा से विदाई के समय के वाक्ये का जिक्र करते हुए आठवले ने कहा कि, गुलाम नबी आजाद जी की जब राज्यसभा से विदाई हुई थी तब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने सदन में उनकी प्रशंसा की थी और इस दौरान प्रधानमंत्री जी ने कहा था कि पद सत्ता जीवन में आती रहती है, लेकिन उसको कैसे संभालना है, ये गुलाम नबी आजाद जी से सीखना चाहिए।
कांग्रेस पूरी तरह से टूट चुकी है
उन्होंने कांग्रेस पार्टी में एक बड़ी टूट की संभावना जाहिर करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की वर्तमान स्थिति को देखें तो कांग्रेस लगातार टूटती ही जा रही है। शरद पवार, ममता बनर्जी के बाद गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व में कांग्रेस में एक बड़ा विभाजन हो सकता है।

 

 

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *