लखनऊ. शासन ने बुधवार को 4 आईएएस और 6 पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल कर दिया। बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष निशा को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया है। बुलंदशहर के डीएम चंद्र प्रकाश सिंह को वर्तमान पद के साथ बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा डॉ. सरोज कुमार को सचिवालय प्रशासन विभाग में इसी पद पर भेजा गया है। लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव ज्ञानेश्वर त्रिपाठी को इसी पद पर सामान्य प्रशासन विभाग में भेजा गया है।
पीसीएस अधिकारियों में अपर जिलाधिकारी, वित्त एवं राजस्व, लखनऊ विपिन कुमार मिश्रा को यहीं अपर जिलाधिकारी, प्रशासन के पद पर तैनाती दी गई है। अपर जिलाधिकारी (ट्रांस गोमती), लखनऊ हिमांशु कुमार गुप्ता को अपर जिलाधिकारी, वित्त एवं राजस्व की जिम्मेदारी मिली है। प्रतापगढ़ के मुख्य राजस्व अधिकारी राकेश सिंह को अपर जिलाधिकारी, ट्रांसगोमती, लखनऊ बनाया गया है। अपर जिलाधिकारी, नगर, अलीगढ़ राकेश कुमार पटेल को मुख्य राजस्व अधिकारी, प्रतापगढ़ केपद पर तैनाती मिली है। सहारनपुर के नगर मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी को अपर जिलाधिकारी, नगर, अलीगढ़ और गाजीपुर के उप जिलाधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह को नगर मजिस्ट्रेट, सहारनपुर बनाया गया है।











