Share

तापसी पन्नू की फिल्में क्यों बनती हैं विवादों का हिस्सा, देखिए एक्ट्रेस का फिल्मी सफर
तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की अपकमिंग फिल्म ‘दोबारा’ पर चोरी का इल्ज़ाम लगा है। फिल्म का ट्रेलर जबसे रिलीज़ हुआ है ये फिल्म विवादों में घिरी हुई है।
तापसी पन्नू आज अपना जन्मदिन मना रही हैं।तापसी ने एक्टिंग की शुरूआत तेलुगु फिल्म ‘झूमंडी नादम’ से की थी।
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) उन अदाकारों में से एक हैं जिनकी फिल्में भले ही पर्दे पर हिट न होती हों, लेकिन लोगों के ज़हम पर अपनी छाप ज़रूर छोड़ देती हैं।
अपने अदाकारी को लेकर एक्ट्रेस को जितनी तारीफें मिलती हैं। तापसी का नाम उतना ही विवादों में भी घिरा रहता है। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दोबारा’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म रिलीज़ से पहले ही विवादों का सामना कर रही हैं।
फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ किया गया है। ‘दोबारा’ के ट्रेलर को देखने के बाद लोगों का कहना है कि ये स्पेनिश फिल्म ‘मिराज’ की कॉपी है। इसके अलावा लोग इस बात पर भी सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इतनी सारी फ्लॉप फ़िल्म देने के बाद भी तापसी को काम कैसे मिल रहा है। देखा जाए तो तापसी ने पिछले कुछ सालों में कोई खास हिट फिल्म नहीं दी है। लेकिन उनके काम करने अंदाज़ मेकर्स को काफी पसंद आता है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *