Share

सुष्मिता सेन ने ‘गोल्ड डिगर’ कहने वालों की बोलती की बंद, पोस्ट के जरिए दिया हेटर्स को करारा जवाब
बिजनेसमैन ललित मोदी संग अपने रिश्ते को लेकर सुष्मिता सेन को ‘गोल्ड डिगर’ कहा जा रहा है। जिसपर अब एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।
‘गोल्ड डिगर’ कहने वालों को सुष्मिता सेन ने दिया जवाबखुद से 10 साल बड़े ललित मोदी को एक्ट्रेस कर रही हैं डेट
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) पिछले कुछ दिनों से मशहूर बिजनेसमैन ललित मोदी (Lalit Modi) के साथ अपने रिश्ते को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में सुष्मिता ने खुद से 10 साल बड़े ललित मोदी संग अपने रिश्ते की बात को कंफर्म किया है। ललित मोदी ने ट्विटर पर सुष्मिता सेन के साथ एक तस्वीर शेयर कर तरह सनसनी मचा दी।
इस खबर के सामने आने के बाद सुष्मिता को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जाने लगा। दोनों के रिश्ते पर तरह-तरह के मीम्स भी बनने शुरू हो गए। यूजर्स कमेंट के जरिए न जाने एक्ट्रेस को क्या-क्या कह रहे हैं। एक यूजर्स ने तो सुष्मिता को गोल्ड डिगर का टैग दे डाला। तो किसी ने पैसों को इस रिश्ते का रिजन बताया। इन सभी खबरों पर अब सुष्मिता ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।
सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए एक लंबा चौड़ा नोट लिखा है। इसके कैप्शन में सुष्मिता ने लिखा है कि- ”बीतों दिनों से मेरा नाम गोल्ड डिगर दौलत की लालची कहकर सोशल मीडिया पर काफी उछाला जा रहा है। मेरी जमकर आलोचना की जा रही है। लेकिन मैं इन आलोचनाकर्ताओं की बिल्कुल भी परवाह नहीं करती हूं। मैं सोना नहीं बल्कि हीरे की परख रखने का हुनर रखती हूं। ऐसे में कुछ बुद्धिजीवियों के जरिए गोल्ड डिगर कहना उनकी निचली मानसिकता को साफ-साफ दिखाता है। इन तुच्छ लोगों के अलावा मुझे मेरे शुभचिंतकों और परिवारजनों का पूरा समर्थन है। क्योंकि मैं सूर्य की तरह हूं जो अपने अस्तित्व और विवेक लिए हमेशा चमकता रहेगा।”
सुष्मिता अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा सुर्खियां बटौरती आईं हैं। पहले एक्ट्रेस खुद से छोटे रोहमन शॉल को डेट कर रही थीं। फिर उनसे अचानक सब खत्म करने के बाद अब एक्ट्रेस खुद से 10 साल बड़े ललित मोदी को डेट कर रही हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *