दुनिया में फिर पैर पसार रहा है कोरोना वायरस? फ्रांस में रिकॉर्ड नए मामले, साउथ कोरिया में भी संकट
फ्रांस में देश के राष्ट्रीय दिवस से एक दिन पहले कोविड के 1,27,642 नए मामले सामने आए, जबकि ब्रिटेन में मौतों का आंकड़ा 2 लाख को पार कर रहा है।
यूरोप के कई देशों में हालात फिर से खराब होने लगे हैं।फ्रांस में एक दिन में एक लाख से ज्यादा मामले सामने आए।न्यूजीलैंड में भी कोरोना ने एक बार फिर अपने पर फैला लिए हैं।
चीन के वुहान शहर से शुरू हुए कोरोना वायरस से आज की तारीख में दुनिया का शायद ही कोई कोना अछूता रह गया हो। दुनिया को 2020 की शुरुआत में पहली बार इसके खतरे के बारे में पता चला, और तबसे तकरीबन हर मुल्क के लोग इस वायरस से खौफजदा हैं। पिछले कुछ महीनों में हालात बेहतर होते हुए नजर आ रहे थे, लेकिन लग रहा है कि यह वायरस एक बार फिर अपने पैर पसार रहा है। फ्रांस, साउथ कोरिया, जापान और न्यूजीलैंड समेत कई देशों में रोजाना बड़ी संख्या में नए मामले सामने आ रहे हैं।
फ्रांस में कोविड के नए मामलों का रिकॉर्ड टूटा
फ्रांस में देश के राष्ट्रीय दिवस से एक दिन पहले कोविड के 1,27,642 नए मामले सामने आए। मेडिकल एक्सपर्ट यहां ओमिक्रॉन के सबवेरिएंट BA.4 और BA.5 के प्रसार के साथ देश में महामारी की 7वीं लहर की चेतावनी दे रहे हैं। इस समय लगभग 19,580 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से 1,184 को क्रिटिकल केयर सेवाओं में भर्ती कराया गया था। बुधवार को देश में कोरोना से कुल 104 मौतें दर्ज की गईं जबकि कुल मौतों का आंकड़ा 8 जुलाई को 1.5 लाख की संख्या को पार कर गया।











