मुस्लिम डॉक्टर के खिलाफ फतवा इसलिए जारी किया गया

124
Share

मुरादाबाद में मुस्लिम डॉक्टर के खिलाफ फतवा हुआ जारी, जान से मारने की मिली धमकी
मुस्लिम डॉक्टर के खिलाफ फतवा इसलिए जारी किया गया क्योंकि उसने आरएसएस के पथ संचलन का फूलों से स्वागत किया था।डॉक्टर ने RSS के पथ संचलन का फूलों से स्वागत किया थाडॉक्टर को गाँव से बाहर निकालने या जान से मारने की मिली धमकीमस्जिद में ना घुसने की भी धमकी दी गई
मुरादाबादः उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद के थाना मैनाठेर में एक मुस्लिम डॉक्टर के खिलाफ फतवा जारी करने का मामला सामने आया है। जिसमें डॉक्टर को जान से मारने की धमकी दी गई है। मुस्लिम डॉक्टर के खिलाफ फतवा इसलिए जारी किया गया क्योंकि उसने आरएसएस के पथ संचलन का फूलों से स्वागत किया था। कुछ लोगों की डॉक्टर की यह बात पसंद नहीं आई उसके खिलाफ इस तरह का फतवा जारी कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।डॉक्टर को जान से मारने की मिली धमकी
बता दें कि यह पूरा मामला मुरादाबाद जिले के थाना मैनाठेर के गांव महमूदपुर माफी का है। यहां के निवासी इमरान वारसी ने गांव के ही रहने वाले डॉक्टर निजाम भारती के खिलाफ एक फतवा जारी किया। जिसमें डॉक्टर को जान से मारने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं फतवे में डॉक्टर को गाँव से बाहर निकालने या जान से मारने की बात भी लिखी गई है। आरोपी ने डॉक्टर को जान से मारने वाले को एक लाख का इनाम देने का ऐलान किया था। डॉक्टर के खिलाफ जारी फतवे में उसे गांव से खदेड़ने और मस्जिद में न घुसने की भी धमकी दी गई है। डॉक्टर नाजिम भारती ने बताया कि उन्होंने आरएसएस के पथ संचलन का स्वागत फूल की वर्षा करके किया था। जिससे नाराज होकर उनके खिलाफ इस प्रकार का फतवा जारी किया गया है। जिसमें उन्हें जान से मारने और मस्जिद में न घुसने की धमकी दी गयी है।पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक थाना मैनाठेर थाना के महमूदपुर माफी में 2 अप्रैल को पथ संचलन किया गया था। इस कार्यक्रम में गांव के डॉक्टर निजाम भारती ने पथ संचलन में सहयोग प्रदान करते हुए स्वागत किया और पुष्प वर्षा की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। उधर, आरोपी इमरान ने इस तरह का कोई फतवा जारी करने की बात से इनकार कर रहा है। हांलाकि उसने डॉक्टर की दुकान में एक पत्र डालने की बात जरूर स्वीकार की है। डॉक्टर की दुकान में लेटर डाले जाने का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

LEAVE A REPLY