Share

15 जुलाई से फ्री में मिलेगा कोरोना का बूस्टर डोज, जानें कितनी उम्र के लोगों के लिए है ये सुविधा
फ्री बूस्टर डोज 15 जुलाई से 75 दिन तक लगाया जाएगा। आजादी के अमृतमहोत्सव के तहत ये सुविधा दी जा रही है।15 जुलाई से 75 दिन तक लगाया जाएगा फ्री बूस्टर डोज15 जुलाई से फ्री में मिलेगा कोरोना का बूस्टर डोजयह सुविधा सरकारी केंद्रों पर उपलब्ध होगी: अनुराग ठाकुर
कोरोना के बूस्टर डोज से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। 15 जुलाई से 18 साल के ऊपर वालों को फ्री में बूस्टर डोज लगाया जाएगा। ये फ्री बूस्टर डोज 15 जुलाई से 75 दिन तक लगाया जाएगा। आजादी के अमृतमहोत्सव के तहत ये सुविधा दी जा रही है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, अभी तक 18 से 59 साल की 77 करोड़ की आबादी में से एक प्रतिशत से भी कम लोगों को कोरोना का बूस्टर डोज लगा है।
60 साल से ज्यादा उम्र के लगभग 16 करोड़ लोगों और स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट फाइटर में से करीब 26 प्रतिशत लोग बूस्टर डोज ले चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि भारत की अधिकांश आबादी ने 9 महीने पहले अपनी दूसरी खुराक लगवा ली थी। आईसीएमआर और अन्य अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान संस्थानों में किए गए अध्ययनों से पता चला है कि टीके की दो शुरुआती खुराक लेने के बाद करीब छह महीने में एंटीबॉडी का स्तर कम होने लगता है और बूस्टर खुराक लेने से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले हफ्ते सभी के लिए कोविड टीके की दूसरी और ऐहतियाती खुराक के बीच के अंतर को 9 महीने से घटाकर 6 महीने कर दिया था। टीका लगवाने की बात पर राष्ट्रीय तकनीकी परामर्श समूह की सिफारिश पर ऐसा किया गया था। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कही ये बात
इस मामले में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ये फैसला लिया गया है कि 15 जुलाई 2022 से अगले 75 दिनों तक 18 साल से अधिक की आयु के सभी नागरिकों को बूस्टर खुराक फ्री दी जाएगी। यह सुविधा सरकारी केंद्रों पर उपलब्ध होगी। ठाकुर ने कहा, भारत आजादी का 75वां वर्ष मना रहा है। आजादी के अमृत काल के अवसर पर यह निर्णय लिया गया है कि 15 जुलाई 2022 से अगले 75 दिनों तक 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को मुफ्त में बूस्टर खुराक दी जाएगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *