Share

बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा के अंदर का VIDEO आया सामने, हर हर महादेव के जयकारों की गूंज, करें दर्शन
यात्रा के शुरू होने के बावजूद हादसे में लापता हुए 40 भक्तों की तलाश जारी है और रेस्क्यू ऑपरेशन भी लगातार चलाया जा रहा है।
सामने आया बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा के अंदर का हर महादेव के जयकारों से गूंजी गुफाश्रद्धालुओं में दिख रहा बाबा के दर्शन का उत्साह
हादसे के बाद रोकी गई अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू हो गई है। इस बीच बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा के अंदर का सामने आया है, जिसमें श्रद्धालु हर हर महादेव का जयकारा लगाते दिख रहे हैं। हालांकि यात्रा
फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा
शुक्रवार को बादल फटने के कारण अमरनाथा यात्रा रोक दी गई थी। हालांकि इसे फिर से शुरू कर दिया गया है। जम्मू में रुकने के बाद अमरनाथ तीर्थयात्रियों का नया जत्था आज ही जम्मू बेस कैंप से निकला था। पहलगाम रूट पर नुनवान आधार शिविर से अमरनाथ यात्रियों के जत्थे को पवित्र गुफा के लिए रवाना किया गया था। अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के अनुसार यात्रा को सोमवार से एक ही रूट पर शुरू किया जा रहा है, लेकिन हेलिकॉप्टर सेवा नुनवान और बालटाल दोनों रूट से उपलब्ध रहेगी। इसी बीच जम्मू में स्थित भगवती नगर बेस कैंप में भी पंजीकृत श्रद्धालुओं को 11 जुलाई तक पहुंचने के लिए कहा गया है। उधर, जम्मू की उपायुक्त अवनी लवासा ने बताया कि यात्रा फिर शुरू की जा रही है। इसके लिए पंजीकृत यात्रियों को यात्री निवास पहुंचने के लिए कहा गया है।
श्रद्धालुओं में उत्साह
यात्रा शुरू होने के बाद श्रद्धालुओं में उत्साह है। उनका कहना है, ‘हम लोग अपने घर से प्रण लेकर आए हैं कि भोलेनाथ के दर्शन किए बिना हम घर नहीं जाएंगे। बाबा के दर्शन करने के लिए हम यहां आए थे लेकिन ये हादसा हो गया। सरकार ने आज से यात्रा शुरू कर दी, हम बहुत प्रसन्न हैं।’

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *