Share

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली आएंगे एकनाथ शिंदे, फड़णवीस भी होंगे साथ, इन नेताओं से करेंगे मुलाकात एकनाथ शिंदे का राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली दौरा ऐसे समय व हालातों में हो रहा है जब शिवसेना में संकट छाया हुआ है। उद्धव गुट के नेता अपना पाला बदलकर शिवसेना में शामिल हो रहे हैं।
दो दिनों के दिल्ली दौरे पर आ रहे हैं सीएम और डिप्टी सीएमदिल्ली में पीएम मोदी समेत बीजेपी के कई बड़े नेताओं से करेंगे मुलाकातसत्ता परिवर्तन के बाद पहली बार दिल्ली आएंगे सीएम एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र की सत्ता में विराजित होने के बाद आज शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस दिल्ली आ रहे हैं। इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे।
एकनाथ शिंदे का राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली दौरा ऐसे समय व हालातों में हो रहा है जब शिवसेना में संकट छाया हुआ है। उद्धव गुट के नेता अपना पाला बदलकर शिवसेना में शामिल हो रहे हैं। गुरुवार को ही ठाणे में उद्धव गुट के 66 पार्षदों ने शिंदे गुट का दामन थाम लिया। वहीं खबर आ रही है कि शिवसेना के 10 से 12 सांसद आने वाले दिनों में शिंदे गुट के साथ आ सकते हैं। जिसके बाद शिंदे का दिल्ली का यह दौरा और भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। देवेंद्र फड़णवीस भी होंगे साथ एकनाथ शिंदे बीजेपी के समर्थन से राज्य के सीएम बने हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एवं भाजपा नेता देवेंद्र फड़णवीस भी उनके साथ दिल्ली दौरे पर आएंगे। बताया जा रहा है कि शिंदे अगले दो दिनों तक दिल्ली में रहेंगे। सूत्रों का कहना है कि दोनों नेता पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता शनिवार को दिल्ली से पुणे के लिए रवाना होंगे। नई सरकार में मंत्री शपथ लेंगे
महाराष्ट्र में नई सरकार का गठन तो हो गया है, लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के अलावा और किसी भी मंत्री ने शपथ नहीं ली है। बताया जा रहा है कि शिंदे सरकार में 54 मंत्री हो सकते हैं। भाजपा के कोटे से 25 और शिंदे गुट से 13 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। इसके बाद बची हुई सीटों पर निर्दलीय विधायकों को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *