Share

जनता पर फिर महंगाई की मार, आज से महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर, जानें कितनी चुकानी होगी कीमत
दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1053 रुपए हो गई है। वहीं 5 किलो घरेलू सिलेंडर की कीमत में 18 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है।घरेलू 14.2 किलो की रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरीदिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1053 रुपए हुई19 किलो के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 8.50 रुपए की कमी आज से घरेलू गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। घरेलू 14.2 किलो की रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1053 रुपए हो गई है। वहीं 5 किलो घरेलू सिलेंडर की कीमत में 18 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है। 19 किलो के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 8.50 रुपए की कमी हुई है।
किस शहर में कितनी है घरेलू सिलेंडर की कीमत-
शहर रेट
दिल्ली 1053
मुंबई 1053
पटना 1143
लखनऊ 1091
इंदौर 1081
कोलकाता 1079
चेन्नई 1069
आगरा 1066
गोरखपुर 1062
अहमदाबाद 1060
भोपाल 1059
जयपुर 1057
पुणे 1056
नया रसोई गैस कनेक्‍शन भी हो चुका है महंगा
इससे पहले जून में खबर सामने आई थी कि अब नया रसोई गैस कनेक्‍शन (LPG Gas Connection) लेना भी महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू गैस के नए कनेक्शन की कीमतों में जबर्दस्त इजाफा किया था। जिसके बाद नए ग्राहकों को गैस कनेक्शन लेने के लिए 2200 रुपए खर्च करने की बात सामने आई थी। पहले यही कीमत 1450 रुपये थी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *