Share

रूस-यूक्रेन में जंग का 131वां दिन, रूसी हमले के बीच जेलेंस्की ने किया ‘पुनर्निर्माण योजना’ का ऐलान
जेलेंस्की ने कहा कि युद्ध समाप्त होने के बाद देश के भविष्य के लिए 750 अरब डॉलर की ‘पुनर्निर्माण योजना’ तैयार की है।रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को 4 महीने से ज्यादा वक्त हुआ’देश का पुनर्निर्माण संपूर्ण लोकतांत्रिक दुनिया का संयुक्त कार्य”पुनर्निर्माण में मदद करने के लिए मार्शल योजना की आवश्यकता’
रूस और यूक्रेन के बीच जंग को 4 महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। युद्ध का आज 131वां दिन है और रूस के हमले जारी हैं। इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने आज सोमवार को कहा कि उनके युद्धग्रस्त देश का पुनर्निर्माण ‘संपूर्ण लोकतांत्रिक दुनिया का संयुक्त कार्य’ है।जेलेंस्की ने कहा कि युद्ध समाप्त होने के बाद देश के भविष्य के लिए 750 अरब डॉलर की ‘पुनर्निर्माण योजना’ तैयार की है। रूसी सेना के यूक्रेन के पूर्वी डोनबास क्षेत्र में बढ़त बनाए रखने के बीच जेलेंस्की ने वीडियो संदेश में स्विट्जरलैंड में आयोजित यूक्रेन पुनर्निर्माण सम्मेलन में देश की जरुरतों के बारे में बात की। पूरी लोकतांत्रिक दुनिया का एक संयुक्त कार्य है- जेलेंस्कीजेलेंस्की ने लुगानो में सैकड़ों उपस्थित लोगों से कहा, “यूक्रेन का पुनर्निर्माण एक स्थानीय परियोजना नहीं है, एक राष्ट्र की परियोजना नहीं है, बल्कि पूरी लोकतांत्रिक दुनिया का एक संयुक्त कार्य है- उन सभी देशों का जो कह सकते हैं कि वे सभ्य हैं।” ब्रिटिश विदेश मंत्री लिज ट्रस ने कहा कि यूक्रेन के पुनर्निर्माण में मदद करने के लिए एक तरह की “मार्शल योजना” की आवश्यकता होगी। लिसीचांस्क पर कब्जे के रूसी दावे को यूक्रेन किया कन्फर्म वहीं, रूस के लिसीचांस्क शहर पर कब्जे के दावे के बाद यूक्रेन ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। यूक्रेनी सेना ने कहा कि रूसी सैनिकों के साथ हफ्तों की भारी लड़ाई के बाद यूक्रेनी सैनिक पूर्वी शहर लिसीचांस्क से पीछे हट गए। सेना को लिसीचांस्क से वापस बुलाने का फैसला सैनिकों की जान बचाने के लिए लिया गया। लिसीचांस्क लुहांस्क क्षेत्र का आखरी शहर था, जो यूक्रेन के नियंत्रण में था। आखरी शहर पर कब्जा के बाद अब पूरे लुहांस्क पर रूस का नियंत्रण हो गया है।इससे पहले यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा था कि यूक्रेन के सैनिकलिसीचांस्क के बाहरी इलाके में रूसी सैनिकों से लड़ रहे हैं और यह शहर कभी भी किसी के नियंत्रण में जा सकता है। लुहांस्क के गवर्नर ने रविवार तड़के कहा था कि रूस की सेना यूक्रेन के लुहांस्क प्रांत में बचे आखिरी गढ़ पर कब्जा करने के लिए अपनी स्थिति मजबूत कर रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *