एक महिला मंत्री को मंत्रीमंडल में शामिल किया जाना तय है

52
Share

सोमवार को हो सकता है पंजाब सरकार का कैबिनेट विस्तार, ये विधायक बन सकते हैं मंत्री
इस समय पंजाब की सरकार में मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत 10 मंत्री हैं। आम आदमी पार्टी ने सरकार बनने पर CM के अलावा 10 मंत्री बनाए थे। हालांकि इनमें शामिल डॉ. विजय सिंगला को मई में करप्शन केस में बर्खास्त कर दिया गया था।इस समय सीएम मान समेत हैं 10 मंत्रीपंजाब सरकार में अधिकतम 18 मंत्री ही बनाए जा सकते हैंकल 5 मंत्रियों को दिलाई जा सकती है मंत्री पद की शपथ
पंजाब में लम्बे इंतजार के बाद भगवंत मान अपनी कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं। खबर है कि कल सोमवार की शाम को कैबिनेट विस्तार का ऐलान किया जा सकता है और कल ही नए मंत्रियों को राजभवन में शपथ दिलाई जा सकती है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि कल कुल 5 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।
कल शाम को पंजाब सरकार में नए मंत्रियों को राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी। पंजाब में दूसरी बार विधायक बने अमन अरोड़ा का मंत्री बनना तय है। इसके अलावा अमृतसर से डॉ. इंद्रबीर निज्झर को भी मंत्री बनाया जा सकता है। कुल 5 मंत्री शपथ लेंगे। इनमें दूसरी बार विधायक बने प्रो. बलजिंदर कौर या सर्वजीत माणुके को भी मंत्री बनाया जा सकता है। एक महिला मंत्री को मंत्रीमंडल में शामिल किया जाना तय है।
इस समय पंजाब की सरकार में मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत 10 मंत्री हैं। आम आदमी पार्टी ने सरकार बनने पर CM के अलावा 10 मंत्री बनाए थे। हालांकि इनमें शामिल डॉ. विजय सिंगला को मई में करप्शन केस में बर्खास्त कर दिया गया था। जिसके बाद से स्वास्थ्य मंत्री अब अमृतसर से विधायक डॉ. इंद्रबीर निज्झर को मंत्री बनाकर सेहत मंत्रालय दिया जा सकता है। मौजूदा समय में पंजाब कैबिनेट में नौ मंत्री हैं। पांच विधायकों के और शपथ लेते ही मुख्यमंत्री समेत यह संख्या 15 हो जाएगी। मंत्रियों की कुल संख्या 18 से अधिक नहीं हो सकती है। सरकार अभी तीन सीटें खाली रखेगी। मंत्रिमंडल विस्तार होने की स्थिति पर नए मंत्रियों को कौन से विभाग मिलेंगे, इस पर भी सबकी नजरें टिकी हैं। इस समय सबसे अधिक 28 विभागों की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री मान के पास है। जानिए, किस मंत्री के पास है कौन सा विधायक – मुख्यमंत्री भगवंत मान: गृह विभाग एवं न्याय, विजिलेंस, प्रशासनिक सुधार, नागरिक उड्डयन, सामान्य प्रशासन, कार्मिक, आवास और शहरी विकास, स्थानीय निकाय, उद्योग एवं वाणिज्य, कृषि एवं कृषक कल्याण, बागबानी, जल एवं भू संरक्षण, खाद्य प्रसंस्करण, इनवेस्टमेंट प्रमोशन, विज्ञान तकनीक और पर्यावरण, संसदीय मामले, चुनाव, शिकायत निवारण, स्वतंत्रता सेनानी, तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण, रोजगार उत्पत्ति एवं प्रशिक्षण, श्रम, प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी, डिफेंस सर्विसेज वेलफेयर, गवर्नेंस रिफॉर्म, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत, सूचना एवं जनसंपर्क और स्वास्थ्य विभाग है।

LEAVE A REPLY