उदयपुर हत्याकांड में गिरफ्तार मोहसिन और आरिफ को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

115
Share

उदयपुर हत्याकांड में गिरफ्तार मोहसिन और आरिफ को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
उदयपुर में हुई कन्हैयालाल की हत्या मामले में गिरफ्तार मोहसिन और आरिफ को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उदयपुर कोर्ट ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा है।
उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की हत्या के बाद से ही लोगों में भारी आक्रोश है। इसी बीच राज्य के सीएम अशोक गहलोत ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है। इसी बीच उदयपुर रथयात्रा और जुमे की नमाज को लकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। ऐ​हतियात के लिए इंटरनेट सेवा आज शाम तक बंद की गई है। इसी बीच कल सीएम अशोक गहलोत कन्हैयालाल के ​परिवार से मिले और उन्हें 51 लाख रुपए राशि का चेक सौंपा। उधर, हत्याकांड के दोनों आरोपियों को आज अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में शिफ्ट किया गया है। उदयपुर हत्याकांड और उससे जुड़ी खबरों के पल पल अपडेट के लिए बने रहिए इंडिया टीवी डिजिटल के साथ।

LEAVE A REPLY