Share

बम बम भोले, हर-हर महादेव’ जयकारों के साथ शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना
आज से अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है। श्रद्धालुओं का पहला जत्था जम्मू कश्मीर के बालटाल में पवित्र गुफा के रास्ते रवाना हो गया। यात्रा की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आतंकी खतरे को देखते हुए जवान यहां पूरी तरह से मुस्तैद हैं।
‘हर-हर महादेव’ जयकारों के साथ शुरू हुई अमरनाथ यात्रायात्रा की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजामऑनलाइन दर्शन की भी व्यवस्था आज से अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है। श्रद्धालुओं का पहला जत्था जम्मू कश्मीर के बालटाल में पवित्र गुफा के रास्ते रवाना हो गया। यात्रा की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आतंकी खतरे को देखते हुए जवान यहां पूरी तरह से मुस्तैद हैं। यात्रियों की सुरक्षा में सीआरपीएफ के बाइक स्क्वॉड कमांडो को लगाया गया है। गौरतलब है कि अमरनाथ यात्रा में रुकावट डालने के लिए आतंकी संगठन लश्कर पहले ही धमकी दे चुका है। ऐसे में सुरक्षाबल पूरी तरह से अलर्ट हैं।
अमरनाथ यात्रा के 2 रूट
अमरनाथ यात्रा के 2 रूट हैं। एक रूट पहलगाम से है और दूसरा रूट सोनमर्ग बालटाल से। पहलगाम से अमरनाथ 28 किलोमीटर है, वहीं बालटाल से ये दूरी करीब 14 किलोमीटर है। हालांकि पहलगाम के रास्ते को यात्री ज्यादा सुविधाजनक मानते हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *