बाढ़ से हालात बेकाबू, अब तक हो चुकी हैं इतनी मौतें
बराक घाटी के तीन जिले कछार, करीमगंज और हैलाकांडी गंभीर रूप से बाढ़ की चपेट में हैं। बराक और कुशियारा नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं जिससे छह लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से 30 जिलों के 45.34 लाख लोग प्रभावितअब तक हो चुकी है 108 लोगों की मौतसरकार ने एक हफ्ते पहले घोषित कीं गर्मी की छुट्टियां
असम में बाढ़ से हालात और भी बिगड़ते जा रहे हैं। यहां दिन-प्रतिदिन स्थिति बदतर होती जा रही है। असम में गुरूवार तक 108 लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित सिलचर शहर का हवाई सर्वेक्षण किया है। हालांकि एक रिपोर्ट के अनुसार अब बाढ़ पीड़ित लोगों की संख्या घाट रही है। बाढ़ से 30 जिलों के 45.34 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि बुधवार को 32 जिलों में बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या 54.5 लाख थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि केंद्र असम में बाढ़ की स्थिति की लगातार निगरानी कर रहा है तथा इस चुनौती से निपटने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करने की खातिर राज्य सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘सेना और एनडीआरएफ के दल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद हैं। वे बचाव अभियान चला रहे हैं और प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं। वायुसेना ने बचाव अभियान के तहत 250 से अधिक उड़ानें भरी हैं।’’ इस बीच आज, कछार और बारपेटा में दो-दो, बजली, धुबरी और तामुलपुर जिलों में एक एक व्यक्ति की जान चले जाने से अबतक 108 लोगों की मौत हो चुकी है।











