द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल किया, पीएम मोदी समेत कई बड़े नेता रहे मौजूद
जानकारी के मुताबिक वाईएसआर कांग्रेस ने भी राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। वाईएसआर कांग्रेस ने भी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का किया ऐलानद्रौपदी मुर्मू ने कल दिल्ली में पीएम मोदी से की मुलाकातबीजेडी और जेडीयू ने भी किया समर्थन का ऐलान एनडीए (NDA) की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi murmu) ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) समेत एनडीए के बड़े नेता और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद थे। इससे पहले कल द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी से भी मुलाकात की थी। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा उनके प्रस्तावकों में शामिल रहे। वाईएसआर, बीजेडी ने किया समर्थन उधर, वाईएसआर कांग्रेस ने भी राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के दफ्तर से बृहस्पतिवार रात जारी एक विज्ञप्ति में द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी की सराहना की गई। विज्ञप्ति में कहा गया, ‘यह एक अच्छा संकेत है कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में आदिवासी समुदाय की एक महिला को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। इसलिए, वाईएसआर कांग्रेस उन्हें अपना समर्थन देती है।’ इससे पहले बीजू जनता दल ने भी द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन किया था।











