विदेश एशिया पाकिस्तान में 2 नाबालिग हिंदू बहनों से बलात्कार, एक आरोपी ने ली अग्रिम जमानत
Pakistan में 2 नाबालिग Hindu बहनों से बलात्कार, एक आरोपी ने ली अग्रिम जमानत, दूसरा गिरफ्तार
16 और 17 साल की 2 बहनें 5 जून की सुबह अपने घर से बाहर नजदीक के एक खेत में शौच के लिए गयी थीं। आरोपियों की पहचान उमर अशफाक और काशिफ अली के रूप में हुई है।आरोपियों ने पहले लड़कियों के परिजनों से मामले को दबाने के लिए कहा।मेडिकल जांच में दोनों नाबालिग बहनों के साथ रेप की पुष्टि हुई है।
लाहौर: पाकिस्तान में 2 हिंदू बहनों के साथ बलात्कार का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 2 युवकों ने 2 हिंदू बहनों के साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि दोनों आरोपियों की पहचान अशफाक और काशिफ अली के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों में से काशिफ अली एक प्रभावशाली परिवार से ताल्लुक रखता है और यही वजह है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज होने में देर हुई।
‘दोनों बहनों के साथ रेप की पुष्टि हुई’











