यूपी बोर्ड के रिजल्ट का खत्म हुआ इंतजार, 18 जून को जारी होंगे 10वीं और 12वीं के परिणाम

181
Share

यूपी बोर्ड के रिजल्ट का खत्म हुआ इंतजार, 18 जून को जारी होंगे 10वीं और 12वीं के परिणाम
UP Board Result: UP बोर्ड से जुड़े छात्रों के लिए बड़ी खबर आई है। जानकारी है कि 18 जून को इंटर और हाई स्कूल का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
UP Board Result: UP बोर्ड से जुड़े छात्रों के लिए बड़ी खबर आई है। जानकारी है कि 18 जून को इंटर और हाई स्कूल का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। हाई स्कूल का 18 जून को 2 बजे नतीजा आएगा और इंटर का उसी दिन शाम 4 बजे परिणाम आएगा। बता दें कि इस बार कुल 51 लाख 92 हज़ार 616 छात्रो का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
रिजल्ट जारी होने के बाद आप UP बोर्ड की वेब साइट www.upmsp.edu.in पर विजिट कर नतीजे देख सकते हैं। बता दें कि यूपी बोर्ड की 2021 की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 29,96,031 परीक्षार्थियों में से 29,82,055 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे।
UP Board Result 2022: कैसे चेक करें नतीजे
स्टेप 1- ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
स्टेप 2- ‘यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022’ या ‘यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022’ के लिंक पर जाएं।
स्टेप 3- अपना रोल नंबर और मांगी गई जानकारी भरें।
स्टेप 4- सबमिट करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
स्टेप 5- रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें।

LEAVE A REPLY