भूल जाइए सस्ती हवाई टिकटें, जेट फ्यूल ATF 16.3% महंगा, अब तक के एतिहासिक स्तर पर पहुंची कीमतें
बीते साल जून के मुकाबले एटीएफ 2022 में कीमत लगभग दोगुनी हो गई है, वहीं पिछले छह महीनों में कीमतों में 91% का इजाफा हुआ है।
हवाई जहाज के ईंधन की कीमतों में आज से 16 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोत्तरीATF के दाम बढ़कर अब तक के सबसे अधिक 141,232.87 रुपये प्रति किलोलीटर हो गए हैंबीते साल जून के मुकाबले एटीएफ 2022 में कीमत लगभग दोगुनी हो गई है
अगर आप त्योहारों में सस्ती हवाई टिकटों की उम्मीद कर रहे थे जो नींद से जाग जाइए। हवाई जहाज के ईंधन की कीमतों में आज से 16 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोत्तरी हो गई है। इसके साथ ही यह अब तक के सबसे उच्च स्तर पर पहुुुंच चुका है। सरकारी तेल कंपनी ने 16 जून को जेट फ्यूल ATF की कीमतों में 16.3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है, जिसके बाद ATF के दाम बढ़कर 141,232.87 रुपये प्रति किलोलीटर हो गए हैं।
बीते साल जून के मुकाबले एटीएफ 2022 में कीमत लगभग दोगुनी हो गई है, वहीं पिछले छह महीनों में कीमतों में 91% का इजाफा हुआ है। बता दें कि 3 जून को जेट ईंधन की कीमतों में 1.3 प्रतिशत की कटौती की गई थी। इससे पहले जनवरी से अब तक एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में 10 बार बढ़ोतरी की गई थी।











