अग्निपथ योजना का क्यों हो रहा विरोध ?

155
Share

अग्निपथ योजना का क्यों हो रहा विरोध ? बिहार और राजस्थान में सड़कों पर उतरे युवा, जानें पूरा मामला
बिहार के कई शहरों में कल भी जमकर बवाल काटा गया था और आज भी बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतरकर इसका विरोध कर रहे हैं।बिहार में रेल और सड़क यातायात बाधितराजस्थान में भी छात्रों ने सड़क जाम कियाअग्निपथ स्कीम के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र
सेना में बहाली के लिए केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई नई अग्निपथ योजना का बिहार और राजस्थान में व्यापक विरोध शुरू हो गया है। राजनीतिक दलों के साथ-साथ बड़ी संख्या में युवा भी इस योजना के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। बिहार के कई शहरों में कल भी जमकर बवाल काटा गया था और आज भी बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतरकर इसका विरोध कर रहे हैं। जहानाबाद, मुंगेर, नवादा, आरा समेत कई जगहों पर युवाओं ने टायर जलाकर विरोध जताया। कई जगह हाईवे जाम करने की खबर है। उधर राजस्थान के झुंझुनु और जोधपुर में भी अग्निपथ योजना के विरोध का आह्वान किया गया। इस संबंध में बजाप्ता पोस्टर जारी कर लोगों से इकट्ठा होने की अपील की गई।
अग्निपथ’ का क्यों हो रहा विरोध
दरअसल, कोविड के चलते सेना की बहाली पर भी असर पड़ा था। पिछले दो साल से भर्तियां नहीं हो पाई थीं और कुछ के परिणाम लंबित थे। इस बीच सरकार ने अग्निपथ योजना को लॉन्च कर दिया और सभी पुरानी भर्तियों को इसी नयी योजना के दायरे में करने का फैसला किया। सरकार के इस फैसले से उन युवाओं को गहरी निराशा हुई जिनकी उम्रसीमा अब खत्म हो चुकी है या लगभग खत्म होने के है। अधिकांश छात्र पुरानी भर्तियों के परिणाम का इंतजार कर रहे थे। यही वजह है कि वे सरकार की इस नयी स्कीम का विरोध कर रहे हैं।
बिहार में विरोध
बिहार में अग्निपथ स्कीम का बड़े पैमाने पर विरोध किया जा रहा है। जहानाबाद, छपरा, नवादा, मुंगेर में बड़ी संख्या में युवा सड़कों पर उतरे। इन युवाओं ने कई जगहों पर टायर जलाकर विरोध जताया। इन युवाओं का कहना था कि हम कड़ी मेहनत करने के बाद सेना में भर्ती होते हैं। किस हिसाब से 4 साल की नौकरी होगी क्योंकि 8 महीने की ट्रेनिंग और 6 महीने की छुट्टी होगी तो लगभग 3 साल में हम देश की क्या रक्षा करेंगे। यह निर्णय वापस लेना होगा।

LEAVE A REPLY