Share

पुतिन की आर्मी ने यूक्रेन को दिया बड़ा झटका, तबाह हुईं पश्चिमी देशों से मिली तोपें
रूस के एक सैन्य अफसर ने कहा कि रूसी तोपखाने ‘बैराज’ ने देश के पूर्व में यूक्रेन के बाकी साजो-सामान को भी तबाह कर दिया।
अमेरिका सहित कई पश्चिमी देशों ने यूक्रेन की हथियारों से मदद की है।इस लड़ाई में अब तक रूस का पलड़ा भारी रहा है, हालांकि वह जीत से दूर है।यूक्रेन के कई प्रमुख शहर रूस के कब्जे में हैं और उसे बहुत नुकसान उठाना पड़ा है।
रूस और यूक्रेन के बीच जंग शुरू हुए 3 महीने से भी ज्यादा का वक्त गुजर चुका है। इन 3 महीनों में रूस ने यूक्रेन के एक बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया है, और साथ ही उसके कई महत्वपूर्ण शहर भी रूसी सेना के नियंत्रण में हैं। पिछले दिनों पश्चिमी देशों ने रूस का मुकाबला करने के लिए यूक्रेन को बेहतरीन तोपें और अन्य हथियार दिए थे। अब खबर आ रही है कि रूस की सेना ने यूक्रेन को मिली इन तोपों को बर्बाद कर दिया है।
‘हमने नॉर्वे से मिली होवित्जर को बर्बाद कर दिया’
रूस की सेना ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा है कि उसने यूक्रेन पर किए गए ताजा हमलों में उसकी उन तोपों को नष्ट कर दिया, जो उसे पश्चिमी देशों से मिली थीं। मेजर जनरल इगोर कोनाशेंकोव ने मंगलवार को कहा कि रूस की आर्टिलरी ने यूक्रेन को नॉर्वे से मिली एक होवित्जर तोप और अमेरिका से मिली 2 अन्य आर्टिलरी सिस्टम को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि रूसी तोपखाने ‘बैराज’ ने देश के पूर्व में यूक्रेन के बाकी साजो-सामान को भी तबाह कर दिया। बता दें कि यूक्रेन को हाल ही में हथियार के मामले में विदेश से काफी मदद मिली थी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *