Share

चीन की नेवी कंबोडिया में गुपचुप बना रही मिलिट्री बेस, बढ़ सकती है भारत की चिंता
दक्षिण चीन सागर के ठीक पश्चिमी में विशाल नौसैनिक युद्धपोतों को तैनात करने की क्षमता इस इलाके में चीन के प्रभाव बढ़ाने की महत्वाकांक्षा का एक अहम हिस्सा माना जा रहा
है। इस सैन्य अड्डे का इस्‍तेमाल सिर्फ चीनी नौसेना ही करेगीगुरुवार को यहां पर ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह होने जा रहा हैदोनों देशों ने सिर्फ बेस बनाए जाने की खबरों का खंडन किया
दक्षिण चीन सागर से लेकर हिंद महासागर तक नजरे टिकाए बैठा चीन, दक्षिण पूर्वी एशियाई देश कंबोडिया में अपनी नौसेना के लिए गुपचुप तरीके से सैन्‍य अड्डा बना रहा है। इस सैन्य अड्डे का इस्‍तेमाल सिर्फ चीन की नौसेना ही करेगी। ये खुलासा पश्चिमी देशों के अधिकारियों ने किया है। हालांकि, चीन और कंबोडिया दोनों ने ही सिर्फ बेस बनाए जाने की खबरों का खंडन किया है।
चीन का विदेश में यह दूसरा नौसैनिक अड्डा
थाइलैंड की खाड़ी में कंबोडिया के रेआम नेवल बेस में चीनी नौसेना की उपस्थिति रहेगी। इस सप्‍ताह यहां पर ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह होने जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि कंबोडिया में पीएलए का नौसैनिक अड्डा बनाना चीन की दुनियाभर में सैन्‍य सुविधा केंद्र बनाने की रणनीति का हिस्‍सा है, ताकि एक वास्तविक वैश्विक ताकत बनने के सपने को पूरा किया जा सके। अफ्रीका के जिबूती के बाद यह चीन का विदेश में दूसरा और रणनीतिक रूप से बेहद अहम हिंद प्रशांत क्षेत्र में पहला नौसैनिक अड्डा होगा। समुद्र में चीनी नौसेना की उपस्थिति होगी मजबूत
दक्षिण चीन सागर के ठीक पश्चिमी में विशाल नौसैनिक युद्धपोतों को तैनात करने की क्षमता इस इलाके में चीन के प्रभाव बढ़ाने की महत्‍वाकांक्षा का एक अहम हिस्‍सा माना जा रहा है। इससे दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के आस-पास के समुद्र में चीनी नौसेना की उपस्थिति मजबूत होगी। एक पश्चिमी अधिकारी ने कहा, “हमारा अनुमान है कि हिंद-प्रशांत चीनी नेताओं के लिए अहम है, जिसे वे ऐतिहासिक रूप से अपने प्रभाव का क्षेत्र मानते हैं। वे इसे अपना अधिकार समझते हैं।”

 

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *