Share

जामिया नगर पार्किंग में लगी भीषण आग, 10 कारों समेत करीब 100 वाहन जलकर खाक, फायर बिग्रेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
दिल्ली में जिस पार्किंग में ये आग लगी, वहां पर ई रिक्शा चार्ज किए जाते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग लगने की ये घटना आज सुबह 5 बजे के करीब हुई है।
दिल्ली के जामिया नगर पार्किंग में सुबह 5 बजे के करीब आग लगीआग की चपेट में 10 कार, 1 मोटरसाइकिल, 2 स्कूटी, 30 नए ई-रिक्शा और 50 पुराने ई-रिक्शाजिस पार्किंग में ये आग लगी, वहां पर चार्ज किए जाते थे ई रिक्शा
दिल्ली की जामिया नगर की इलेक्ट्रिक मोटर पार्किंग में भीषण आग लगी है। इस आग को बुझाने के लिए फायर बिग्रेड की 7 गाड़ियां पहुंची हैं। आग लगने की वजह से वाहनों को भारी नुकसान हुआ है और कई वाहन जलकर खाक हो गए हैं। हालांकि दिल्ली फायर सर्विस ने बताया है कि अब आग पर काबू पा लिया गया है।
दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, इस आग की वजह से कुल 10 कारों, 1 मोटरसाइकिल, 2 स्कूटी, 30 नए ई-रिक्शा और 50 पुराने ई-रिक्शा में आग लगी है। कई वाहन जलकर खाक हो गए हैं। हालांकि किसी इंसान के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।
जिस पार्किंग में ये आग लगी, वहां पर ई रिक्शा चार्ज किए जाते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग लगने की ये घटना आज सुबह 5 बजे के करीब हुई है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *