Share

पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत गिरफ्तार, विजिलेंस ब्यूरो ने इस मामले में की कार्रवाई पंजाब में सीएम भगवंत मान की अगुवाई वाली AAP सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है। हालही में एक मामले में हेल्थ मिनिस्टर डॉ. विजय सिंगला को बर्खास्त भी किया गया था।
पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत गिरफ्तारअमलोह से देर रात करीब 3 बजे हुई गिरफ्तारीपेड़ों की कटाई के बदले रिश्वत लेने का है आरोप
कांग्रेस से पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये कार्रवाई विजिलेंस ब्यूरो ने की है। धर्मसोत (Sadhu Singh के खिलाफ ये कार्रवाई अमलोह से देर रात करीब 3 बजे की गई। उन पर आरोप है कि वह पेड़ों की कटाई के बदले रिश्वत लेते थे।
बता दें कि जब पंजाब में कैप्टर अमरिंदर सिंह सीएम थे, तब धर्मसोत जंगलात मंत्री थे। लेकिन कैप्टन के जाते ही धर्मसोत का भी राजनीतिक ग्राफ नीचे गिर गया।
गौरतलब है कि पंजाब में सीएम भगवंत मान की अगुवाई वाली AAP सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है। हालही में एक मामले में हेल्थ मिनिस्टर डॉ. विजय सिंगला को बर्खास्त भी किया गया था।
एक पेड़ काटे जाने के बदले धर्मसोत 500 रुपए की लेते थे रिश्वत
धर्मसोत मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने कुछ लोगों को पकड़ने के बाद कार्रवाई की है। दरअसल विजिलेंस ब्यूरो ने मोहाली के कुछ जंगलात अफसरों को रिश्वतखोरी के आरोप में पकड़ा था। इन्हीं लोगों ने पूछताछ में बताया कि एक पेड़ काटे जाने के बदले धर्मसोत 500 रुपए की रिश्वत लेते थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *