Share
पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान देने वाली नूपुर शर्मा को दिल्ली पुलिस ने दी सुरक्षा, DCP ने दिया ये बयान
नूपुर शर्मा को दिल्ली पुलिस ने दी सुरक्षाविवादित बयान देने के बाद मिल रही थीं धमकियांनूपुर शर्मा को सुरक्षा मुहैया कराई गई है: डीसीपी
नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद के बारे में की गई टिप्पणी का मामला तूल पकड़ रहा है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने नूपुर शर्मा को सुरक्षा दी है। उन्हें ये सुरक्षा तमाम तरह की धमकियों के मिलने के बाद दी गई है।
इस बारे में नई दिल्ली के डीसीपी का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘नूपुर शर्मा को सुरक्षा मुहैया कराई गई है। सुरक्षा कारणों से अधिक जानकारी साझा नहीं कर सकता हूं।’
क्या है नूपुर शर्मा से जुड़ा पूरा विवाद
भाजपा के प्रवक्ता के तौर पर नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) शुक्रवार 27 मई को नेशनल टेलीविजन न्यूज चैनल की डिबेट में गई थीं। डिबेट के दौरान उन्होंने कहा था कि कुछ लोग हिंदू आस्था का लगातार मजाक उड़ा रहे हैं। अगर ऐसा है तो वह भी दूसरे धर्मों का मजाक उड़ा सकती हैं। इसके बाद उन्होंने कुछ इस्लामिक मान्यताओं की बात की।
नूपुर की इस डिबेट के दौरान कही गई बातों को कथित फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया और ये आरोप लगाया कि उन्होंने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की है। इसके बाद नुपुर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और एक जून को महाराष्ट्र में उनके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का पहला केस दर्ज हुआ।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *