Share

अदीवी सेष की फिल्म ‘मेजर’ को मिल रहा है दर्शकों का प्यार
अदीवी सेष की फिल्म ‘मेजर’ को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। लोग इस फिल्म की कहानी की खूब तारीफ कर रहे हैं।
मेजर’ फिल्म मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की जिंदगी पर आधारित है।’मेजर’ में अदीवी सेष के साथ सई मांजरेकर लीड रोल में हैं।’मेजर’ की टक्कर अक्षय कुमार की ‘सम्राट पृथ्वीराज’ से हो रही हैअदीवी सेष, सई मांजरेकर और शोभिता धूलिपाला की फिल्म ‘मेजर’ आखिरकार आज 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। शशि किरण टिक्का ने इस तेलुगू फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म का मुकाबला एक तरफ लोकेश कनगराज और कमल हासन, सूर्या, विजय सेतुपति और फहद फासिल की तमिल फिल्म ‘विक्रम’ से है वहीं बॉलीवुड में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ भी आज रिलीज हुई है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि किस फिल्म को सबसे ज्यादा प्यार मिलता है और कौन सी फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करती है।
मेजर’ फिल्म मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की प्रेरणादायक यात्रा और 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों में उनकी बहादुरी और बलिदान पर आधारित है। महेश बाबू इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म के गाने और ट्रेलर को फैंस का खूब प्यार मिला और अब फिल्म को भी खूब प्यार मिल रहा है। ट्विटर पर अदीवी सेष की फिल्म और उनके अभिनय की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *