Share

रिलीज से पहले ही कमल हासन का बॉक्स ऑफिस धमाका, पृथ्वीराज ने कमाए इतने करोड़, मेजर सबसे पीछे
सम्राट पृथ्वीराज, विक्रम, मेजर
जून की तपती दोपहर में उत्तर से लेकर दक्षिण तक सिनेमा की सरगर्मी सबसे जोरों पर है। महीने के पहले शुक्रवार 3 जून को बॉक्स ऑफिस तीन बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं और दिलचस्प ये है कि ये सभी फिल्में अखिल भारतीय स्तर पर अपनी मूल भाषाओं के अलावा अन्य भारतीय भाषाओं में भी रिलीज हो रही हैं। एक तरह से हिंदी, तमिल और तेलुगू का ये साल का सबसे बड़ा मुकाबला बन गया है और इन फिल्मों की गुरुवार शाम तक की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट में कमल हासन का पलड़ा सबसे भारी नजर आ रहा है। शुक्रवार को ओटीटी पर बॉबी देओल की चर्चित वेब सीरीज ‘आश्रम’ का तीसरा सीजन भी रिलीज हो रहा है।
‘सम्राट पृथ्वीराज’ और वाराणसी में अक्षय कुमार
‘सम्राट पृथ्वीराज’ ने जुटाए 3.43 करोड़
3 जून को रिलीज होने वाली फिल्मों में पूरे फिल्म जगत और फिल्म प्रशंसकों की निगाहें अक्षय कुमार की डॉ. चंद्र प्रकाश द्विवेदी निर्देशित फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ पर टिकी है। ये फिल्म कुल 4950 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है। इसमें घरेलू सिनेमाघरों में इसे हिंदी के लिए 3550 स्क्रीन्स और तमिल व तेलुगू के लिए 200 स्क्रीन्स मिले हैं। विदेश में ये फिल्म 1200 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है। अक्षय की पिछली दो फिल्मों ‘बच्चन पांडे’ और ‘बेल बॉटम’ के बॉक्स ऑफिस पर सफल न हो पाने के चलते भी उनकी साख दांव पर लगी है। कोरोना संक्रमण काल में उनकी दो फिल्में ‘लक्ष्मी’ और ‘अतरंगी रे’ सीधे ओटीटी पर रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ की एडवांस बुकिंग उम्मीद के अनुसार तो नहीं खुली थी लेकिन गुरुवार आते आते फिल्म ने अपनी पकड़ बनानी शुरू कर दी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज से पहले गुरुवार शाम तक करीब 3.43 करोड़ रुपये एडवांस बुकिंग से कमा लिए हैं। फिल्म के हिंदी संस्करण की एडवांस बुकिंग 3.40 करोड़ रुपये की लगी है। बाकी तीन लाख रुपये की बुकिंग इसके तमिल और तेलुगू संस्करणों को लेकर हुई है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *