Share

पाकिस्तान को चीन से लगा बड़ा झटका, साफ शब्दों में कहा 300 अरब रुपए जल्द चुकाए पाक सरकार
पाकिस्तान में बिजली बनाने वाली चीनी कंपनियों ने पाक सरकार को चेतावनी देते हुए साफ शब्दों में कहा है कि सरकार पहले 300 अरब रुपए का भुगतान करे नहीं तो बिजली सप्लाई बंद कर दी जाएगी।
300 अरब रुपए जल्द चुकाए पाक सरकार- चीनपूर्व पीएम इमरान खान ने दिया धोखा- चीनभुगतान नहीं हुआ तो बिजली सप्लाई होगी बंद- चीन
पाकिस्तान को चीन से बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान में बिजली बनाने वाली चीनी कंपनियों ने पाक सरकार को चेतावनी देते हुए साफ शब्दों में कहा है कि सरकार पहले 300 अरब रुपए का भुगतान करे नहीं तो बिजली सप्लाई बंद कर दी जाएगी। चाइनीज इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर्स के 25 मेंबर्स ने कहा है कि वो पेमेंट मिलने के बाद ही सर्विस जारी रख पाएंगे।
दरअसल, पाकिस्तान के योजना और विकास मंत्री अहसान इकबाल ने पाकिस्तान में काम कर रहीं चीनी कंपनियों की एक बैठक बुलाई थी। बैठक में 30 कंपनियां शामिल हुई थीं। इस दौरान चीनी कंपनियों ने बताया कि इमरान सरकार ने उनका पेमेंट रोक रखा है। पेमेंट मिलने के बाद ही सर्विस जारी रख पाएंगे। पाकिस्तान में बिजनेस करना आसान नहीं है। यहां का वीजा पाने में कफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
चीनी कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल और कोयले के बढ़ते दाम को लेकर कहा कि इन सभी की कीमतें करीब चार बार पहले ही बढ़ाई जा चुकी हैं। अब फ्यूल का जल्द इंतजाम करने के लिए सरकार को 4 गुना ज्यादा पैसे देने चाहिए। साथ ही चीनी कंपनियों ने यह बताया कि इमरान ने चीन यात्रा के दौरान जो वादे किए उन्हें नहीं निभाया। यात्रा के दौरान कॉन्ट्रेक्ट की शर्तों में IPP की बकाया राशि को चुकाने के लिए ऑटोमोटिक पेमेंट सिस्टम की भी बात की गई थी, जिसे अभी तक पूरा नहीं किया गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *