Share

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के नेता सुनील जाखड़ ने दोपहर 12 फेसबुक पर लाइव होकर पार्टी को अलविदा कह दिया। पार्टी छोड़ते समय उन्होंने कहा…ॠङ्मङ्म िछ४ू‘ ंल्ल िॅङ्मङ्मुि८ी उङ्मल्लॅ१ी२२इससे पहले उन्होंने अपने ट्विटर बायो से कांग्रेस का नाम भी हटा दिया। फेसबुक लाइव के दौरान जाखड़ कांग्रेस नेता अंबिका सोनी पर जमकर बरसे। उन्होंने सोनिया गांधी से भी कई सवाल किए।
जाखड़ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व चापलूसों से घिरा हुआ है। सिर्फ इसी वजह से कांग्रेस को नुकसान हो रहा है। उन्होंने पार्टी प्रधान सोनिया गांधी से अपील की कि वह पूरे देश में राजनीति करें लेकिन पंजाब को बख्श दें। कांग्रेस के चिंतन शिविर पर जाखड़ ने कहा कि मुझे कांग्रेस की हालत पर तरस आ रहा है। ये चिंतन शिविर सिर्फ एक फॉर्मेलिटी है, उससे ज्यादा कुछ नहीं। जाखड़ इस दौरान पार्टी नेता अंबिका सोनी पर काफी सख्त नजर आए। उन्होंने कहा कि सोनी ने हिंदुओं को बदनाम किया। उन्होंने कहा कि हिंदू को सीएम न बनाया जाए।
जाखड़ ने अपने खिलाफ जारी कारण बताओ नोटिस के लिए भी पार्टी हाईकमान पर निशाना साधा। जाखड़ ने कहा कि मुझे सभी पदों से निलंबित कर दिया गया लेकिन मेरे पास तो कोई पद ही नहीं था। जाखड़ ने कहा कि वह अपनी विचारधारा पर अडिग हैं। उनका कांग्रेस पार्टी के साथ 50 साल पुराना रिश्ता है। उन्होंने कांग्रेस के अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में काम किया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *