Share

मेट गाला 2022 में इस बार भारत का प्रतिनिधित्व भारतीय सोशलाइट और बिजनेसवुमेन नताशा पूनावाला ने किया है। आंत्रप्रेन्योर नताशा पूनावाला ने जब रेड कार्पेट पर धमाकेदार एंट्री ली, तब उनकी पोशाक ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। देसी ग्लैमर और अमेरिकन इंस्पिरेशन वाली इस आउटफिट में अब नताशा पूनावाला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं।
बेस्ट ड्रेस्ड सेलेब्रिटीज
देसी ग्लैमर और अमेरिकन इंस्पिरेशन वाली इस आउटफिट को भारतीय डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया है। मेट गाला 2022 के लिए नताशा पूनावाला के बस्टियर टॉप को शिअपरेल्ली से डिजाइन करवाया गया। यही कारण है कि नताशा को मेट गाला नाइट की बेस्ट ड्रेस्ड सेलेब्रिटीज की लिस्ट में शामिल कर दिया गया है। और अब हर ओर उनकी ही चर्चा हो रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *