डायबिटीज मरीज के लिए रामबाण है ये स्पेशल चाय, ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए यूं करें इस्तेमाल

211
Share

देश में डायबिटीज के मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।मधुमेह के मरीज हैं और चाय पीने के शौकीन भी तो ऐसे में गुड़हल की चाय का इस्तेमाल कर सकते हैं।
देश में डायबिटीज के मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जिसकी मुख्य वजह बदलती लाइफस्टाइल और खराब खानपान है। इससे पीड़ित मरीजों को न केवल बहुत सी दवाएं लेनी पड़ती हैं बल्कि इन्हें मीठी चीजों से भी दूर रहने की सलाह दी जाती है। अगर आप मधुमेह के मरीज हैं और चाय पीने के शौकीन भी तो ऐसे में गुड़हल की चाय का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके सेवन से न सिर्फ ब्लड शुगर कंट्रोल में रहेगा, बल्कि सेहत के लिए भी यह कई तरह से फायदेमंद है। आइए जानते डायबिटीज के मरीज किस तरह गुड़हल की चाय का सेवन करें।
क्या पुरुषों को भी होता है स्तन कैंसर? इन लक्षणों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
क्या है गुड़हल?
गुड़हल एक तरह का फूल होता है जो देखने में काफी सुंदर होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुड़हल के फूलों की चाय का भी सेवन किया जाता है? जी हां, इसकी चाय सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। ये फूल जितने दिखने में सुंदर होते हैं सेहत के लिए उतने ही गुणकारी भी होते हैं। इसमें एंटीऑक्‍सीडेंट गुण होते हैं

गुड़हल में पाए जाने वाले गुण –
गुड़हल के फूलों और पत्तियों में बीटा-कैरोटीन, विटामिन-सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये सभी आपके सेहतमंद बनाए रखने में मदद करते हैं। अगर आप डायबिटीज, कैंसर और दिल से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित हैं तो गुड़हल के फूल आपके काम का साबित हो सकता है।
खाना खाने के बाद नहाते हैं तो हो जाइए सावधान, सेहत पर पड़ता है बहुत बुरा असर
गुड़हल की चाय बनाने की विधि
गुड़हल की चाय बनाने के लिए सबसे पहले गुड़हल का फूलों धोकर उसकी पंखुड़ियां अलग कर दें।
इसके बाद पैन में पानी बॉयल करें।
जब पानी बॉयल हो जाए तो इसमें दो गुड़हल के फूल की पंखुड़ियां डाल दें फिर इसे दो मिनट तक पकाएं।
उसके बाद इसे कप में छान लें।
अब इसमें नींबू का रस और शहद मिला दें फिर इसका सेवन करें।
आप चाहें तो इसके फूलों को सुखाकर इसका पाउडर बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
आपको बाजार में भी लूज पाउडर और टी बैग्स के रूप में गुड़हल टी मिल जाएगी।

LEAVE A REPLY