सभी के घरों में ईद की तैयारियां एक महीने पहले से ही शुरू हो जाती है।ईद के मौके पर लोग अपने घरों में कई तरह के पकवान भी बनाते हैं।अगर ईद के दिन शीर खुरमा न बने तो यह त्योहार फीका सा लगता है।
रमजान की आखिरी रात को चांद देखने के बाद अगले दिन ईद का त्योहार मनाया जाता है। सभी के घरों में ईद की तैयारियां एक महीने पहले से ही शुरू हो जाती है। ईद के मौके पर लोग अपने घरों में कई तरह के पकवान भी बनाते हैं। ऐसे में अगर ईद के दिन शीर खुरमा न बने तो यह त्योहार फीका सा लगता है।
बता दें कि शीर खुरमा वर्मिसेली का ऑथेन्टिक वर्जन है जो खासतौर पर ईद के मौके पर बनाई जाती है। फारसी भाषा में शीर का मतलब दूध और कुर्मा का अर्थ खजूर से है। तो चलिए आज आपको बताते हैं इस दिन को और खास बनाने के लिए आप घर पर शीर खुरमा कैसे बनाएं। जानिए शीर खुरमा बनाने की आसान सी रेसिपी।
इस बार ईद पर ट्राई कीजिए स्वादिष्ट किमामी सेवई, जानिए बनाने की रेसिपी
शीर खुरमा की सामग्री
दूध- 5 कप (फुल क्रीम)
50 ग्राम छोटे टुकड़ों में टूटी हुई वर्मिसेली , रोस्टेड
(सूखा) नारियल- 50 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
चीनी – 1/2 कप
इलाइची – 2
खजूर – 2 टेबल स्पून
किशमिश – 10-12
बादाम – (टुकड़ों में कटे हुए)
1/2 टी स्पून खस
2-3 सिल्वर वर्क
शरबत से लेकर लस्सी तक, गर्मियों के मौसम में जरूर ट्राई करें रूह आफजा से बनी ये रेसिपी
शीर खुरमा बनाने की रेसिपी
शीर खुरमा बनाने के लिए सबसे पहले पैन को गैस पर चढ़ाकर गर्म करें।
गर्म हो जाने के बाद इसमें घी डाल दें।
जब घी गर्म हो जाए तो इसमें बादाम, किशमिश और पिस्ता डालकर भूनें।
अब एक दूसरे पैन में घी लें और इसमें वर्मिसेली को डालकर भूनें।
उसके बाद एक बड़े पैन में दूध लेकर धीमी आंच पर पकाएं।
दूध तब तक पकाएं जब तक ये गाढ़ा ना हो जाए।
उसके बाद इसमें चीनी डालें और फिर इसे धीमी आंच पर पकाएं।
इसके बाद इसमें रोस्टेड वर्मिसेली और ड्राई फ्रूट्स के साथ खजूर और केसर मिलाएं और धीमी आंच करके इसे अच्छे से मिलाएं। फिर इसमें इलाइची पाउडर डाल दें।
अब इसे ठंडा करके सर्व करें और खजूर से गार्निश कर दें।











