Share

टेलीविजन का मशहूर एडवेंचर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी हमेशा से ही दर्शकों का पसंदीदा टीवी शो रहा है। शो के बीते सभी सीजन को दर्शकों द्वारा काफी अच्छा प्रतिक्रिया मिली थी। ऐसे में अब फैंस इसके नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच अब इस शो के 12वें सीजन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जल्द ही शुरू होने वाले इस शो के कंटेस्टेंट्स के नाम अब धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में अब इस शो में शामिल होने वाले एक और कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा हो गया है।
हाल ही में सामने आई जानकारी के मुताबिक रोहित शेट्टी के मशहूर शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 12वें सीजन में अब बतौर कंटेस्टेंट टीवी की एक बहू नजर आने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो के इस सीजन में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में टीवी एक्ट्रेस सृति झा का नाम भी जुड़ गया है। इसके अलावा मशहूर अभिनेत्री रुबीना दिलैक का भी नाम सामने आ रहा था, हालांकि इस पर लगातार अटकलें जारी थीं। लेकिन अब खबरों के मानें तो सृति झा और रुबीना दिलैक इस शो में नजर आने वाली हैं।
टीवी शो छोटी बहू से अपनी पहचान बनाने वाली रुबीना दिलैक बिग बॉस 14 का विनर रह चुकी हैं। वहीं, सृति झा कुमकुम भाग्य की प्रेरणा के रूप में दर्शकों केबीच काफी मशहूर हैं। खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 की बात करें तो इस बार यह शो साउथ अफ्रीका में शूट किया जाएगा। शो की शूटिंग मई के अंत में शुरू होगी।
इससे पहले शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में एरिका फर्नांडिस , प्रतीक सहजपाल, मुनव्वर फारुकी, शिवांगी जोशी, उमर रियाज, पवित्रा पुनिया,चेतना पांडे और तुषार कालिया में नाम सामने आ रहे हैं। खबरों की मानें तो सोशल मीडिया स्टार फैजल शेख यानी फैज़ू और जन्नत जुबैर रहमानी के नामों पर भी चर्चा तेज हैं।
‘खतरों के खिलाड़ी 12’ की शूटिंग अगले महीने शुरू होने की संभावना है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक शो के नए सीजन को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। खतरों के खिलाड़ी का 12वीं सीजन नोरा फतेही के ‘डांस दीवाने’ से रिप्लेस, जो जल्द ही खत्म होने वाला है। ऐसे में उम्मीद है कि यह रियलिटी शो जुलाई 2022 में शुरू हो सकता है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *