धार्मिक स्थल के विरोध में विहिप ने निकाला मौन जुलूस

141
Share

शाहजहांपुर। टाउन हाल स्थित धार्मिक स्थल को अवैध बताते हुए विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने मौन जुलूस निकाला। इस दौरान पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने चंद कदम चलने के बाद जुलूस को रोकते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन ले लिया।
सोमवार को विहिप के मौन जुलूस निकालने के आह्वान के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए। कवि तिराहे के पास पुलिस को तैनात करते हुए बैरिकेडिंग कर दी। पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात की गई थी। करीब साढ़े 12 बजे मौन जुलूस रवाना हुआ तो शहीदों की प्रतिमाओं के सामने पुलिस ने रोक लिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
जिला मंत्री राजेश अवस्थी ने ज्ञापन में बताया कि टाउन हाल में 2008 में शहीद पार्क की टीन को तोड़कर हिंदुओं के जिस स्थान पर पूजन होता था। उस सरकारी जमीन पर कब्जा कर धार्मिक स्थल को बनाया गया। ज्ञापन देने वालों में अभिनव ओमर, अशनील सिंह, गोविंद मिश्रा, केतन गुप्ता, अंकित सिंह, राजेंद्र कनौजिया आदि मौजूद रहे।
-जुलूस के लिए अनुमति नहीं ली गई थी, जिसके चलते जुलूस को रोका गया। वहीं पर ज्ञापन ले लिया गया।

LEAVE A REPLY