Share

महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा पाठ करने को लेकर सियासी घमासान लगातार जारी है। जहां बीते शनिवार को मातोश्री के बाहर हुनमान चालीसा का पाठ करने पर अड़ीं मुंबई के खार इलाके में अमरावती से सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया वहीं आज दोनों पति-पत्नी को बांद्रा कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि पुलिस ने सांसद नवनीत राणा और रवि राणा को धारा 153 A के तहत यानी धर्म के आधार पर दो समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के मामले में गिरफ्तार कर लिया। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने मुंबई पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा कि मुंबई पुलिस ने उद्धव ठाकरे और पुलिस कमिश्नर संजय पांडे के दबाव में मेरे नाम एक झूठी एफआईआर दर्ज कर दी है, मेरे हस्ताक्षर नहीं हैं। उस एफआईआर में इन्होंने लिखा है कि किरीट सोमैया ने ऐसा कहा कि मेरी गाड़ी पर सिर्फ एक पत्थर आया जबकि 70-80 शिवसैनिकों ने मुझ पर हमला किया।
किरीट सोमैया ने कहा कि मुंबई पुलिस ने न सिर्फ मेरी प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार कर दिया, बल्कि मेरे खिलाफ एक फर्जी एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर में कहा गया है कि केवल एक पत्थर फेंका गया। जबकि मुझ पर 70-80 शिवसैनिकों ने हमला किया था, सूचना के बावजूद खार पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर गंभीर आरोप लगाया और कहा कि मेरी जान लेने का उद्धव का यह तीसरा प्रयास है। पहले वाशिम फिर पुणे और अब खार। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस ने उद्धव ठाकरे और पुलिस कमिश्नर संजय पांडे के दबाव में मेरे नाम एक झूठी एफआईआर दर्ज कर दी है, जिस पर मेरे हस्ताक्षर नहीं हैं।
हालांकि सोमैया की ओर से रिपोर्ट नहीं लिखे जाने के आरोप पर महाराष्ट्र पुलिस ने अपनी सफाई दी है। डीसीपी मंजूनाथ शिंगे ने मीडिया के सामने आकर कहा कि भाजपा नेता किरीट सोमैया की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है, निष्पक्ष जांच होगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *