Share

90 के दशक के स्टार रहे 55 साल के मिलिंद सोमन आज भी अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। इतनी उम्र में भी मिलिंद सोमन फिटनेस के मामले में कई दिग्गजों को टक्कर देते हैं। लेकिन उनकी जीवन से जुड़ी एक और ऐसी चीज है, जो उन्हें हर बार चर्चा का विषय बना देती है। यह बात उनकी लव स्टोरी और शादी से जुड़ी है, जी हां, मिलिंद सोमन और उनकी पत्नी अंकिता कोंवर का रिश्ता हमेशा लाइमलाइट में रहता है। दोनो की शादी से लेकर अब तक इनके रिश्ते को लेकर बहुत सी बातें कही और सुनी गई हैं, इनके बीच उम्र का फासला इनकी शादी के समय बहुत सुर्खियों में रहा था। बॉलीवुड का यह पावर कपल साल 2018 में 22 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गया था। आज इस कपल की शादी की चौथी सालगिरह है, इस मौके पर आइए जानते हैं दोनों कि लव स्टोरी की शुरुआत कैसे हुई?
अंकिता कोंवर और मिलिंद सोमन की मुलाकात एक नाइट क्लब में हुई थी।दोनों की नजरें एक दूसरे से नहीं हट रही थीं। अंकिता ने हिम्मत जुटाते हुए मिलिंद को डांस के लिए पूछा और मिलिंद ने भी हां कर दी। इसके बाद दोनों एक दूसरे के साथ काफी देर तक डांस करते रहे। आखिर में अंकिता से मिलिंद ने उनका नंबर मांगा। उस वक्त उनके पास न फोन था और न ही बातों का सिलसिला।
अंकिता और मिलिंद अब बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे और इनकी दोस्ती मुलाकातों के साथ आगे बढ़ती गई। लेकिन इस दौरान अंकिता के साथ एक बहुत बड़ा हादसा हुआ, जिसने उन्हें हिला कर रख दिया। अंकिता के बॉयफ्रेंड की मौत हो गई। अपने साथ हुए इस हादसे से अंकिता पूरी तरह टूट गई थीं और किसी भी स्थिति में अपने बॉयफ्रेंड को भूल नहीं पा रही थीं। जीवन के इस सबसे बुरे दौर से निकलने में अंकिता की मदद मिलिंद सोमन ने की थी, वह इस दर्द भरे समय में उनका सहारा बने थे।
धीरे-धीरे उनकी मुलाकातों का सिलसिला बढ़ता गया, दोनों के बीच दोस्ती और गहरी हो गई। आखिरकार एक दिन मिलिंद ने हिम्मत करके अंकिता से अपने प्यार का इजहार कर ही दिया। वह बोले, “जब मुझे तुमसे प्यार हुआ, तो तुम्हारी हर चीज से हुआ। उस हिस्से से भी जिसमें तुम अपनी बीती हुई जिंदगी के बोझ को लेकर चल रही हो। इसलिए डरो मत, हम दोनों इसका मिलकर सामना करेंगे।” बस फिर क्या था, प्यार के आगे हर चीज हार गई और दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। दोनों के प्यार को परवान चढ़ने में पूरे पांच साल का समय लगा। मिलिंद और अंकिता ने पांच साल तक एक -दूसरे को डेट करने के बाद 2018 में शादी करने का फैसला किया। उनका यह शादी का फैसला समाज के लोगों को रास नहीं आया और उनके लिए यह चाय पे चर्चा का विषय बन गया। मिलिंद की यह दूसरी शादी थी लेकिन चर्चा की वजह दोनों की उम्र के बीच का फासला था। शादी के समय मिलिंद और अंकिता के बीच 25 साल का फासला था लेकिन प्यार के आगे कुछ मायने नहीं रखता। इस बात को साबित करते हुए दोनों ने करीबी लोगों के बीच अलीबाग में मराठी रीति-रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बंध गई।
अलीबाग में मराठी रीति-रिवाजों के साथ रिश्ते में बंधने के बाद इस हॉट कपल ने साल 2018 में ही फिर से शादी की। मिलिंद और अंकिता ने जुलाई के महीने में स्पेन में कैथोलिक रीति-रिवाजों के साथ फिर एक बार शादी के बंधन में बंध गए।
मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर एक दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करने से नहीं डरते हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को शेयर करते हैं। फैन्स को ये जोड़ी बेहद पसंद आती है। अंकिता कई बार मिलिंद और उनके रिश्ते को लेकर खुलकर बोल चुकी हैं। एक इंटरव्यू में अंकिता ने कहा था, “जब हम किसी से प्यार करते हैं, तो हम मानसिक, आध्यात्मिक और शारीरिक रूप से किसी से जुड़ते हैं। हम उनकी हर चीज से प्यार करते हैं। इसलिए हम कितने भी बूढ़े या कितने भी छोटे क्यों न हों, प्यार हमेशा हमारे पास और साथ रहेगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *