Share

यूपी के जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र से सटे प्रयागराज के चकरा गांव में बीती रात एक शादी समारोह में भारी बवाल हो गया। हर्ष फायरिंग का विरोध करने पर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित मौके पर मौजूद लोगों ने हर्ष फायरिंग करने वाले युवक को मारपीट कर अधमरा कर दिया।
बीचबचाव में आया एक युवक भी घायल हो गया। इतना ही नहीं बारात को भी बिन दुल्हन के लौटना पड़ा। पुलिस ने गोली मारने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र से सटे चकरा गांव अलीपुर थाना फूलपुर प्रयागराज की है।
ग्राम गाजीपुर मांधाता जनपद प्रतापगढ़ निवासी विवेक सिंह की बारात चकरा गांव निवासी पंजाबी सिंह के यहां आई हुई थी। बारात पहुंचते ही चकरा चौराहे पर बारात की जमकर खातिरदारी की गई। नाश्ता-पानी के बाद करीब 10 बजे बारात द्वारचार के लिए बैंडबाजे के साथ रवाना हुई।
इस दौरान बारात मे शामिल सुभाष सिंह नामक युवक रिवॉल्वर से फायरिंग करने लगा। जिसका जितेंद्र सिंह उर्फ भीम (25) निवासी हरकपुर मांधाता प्रतापगढ़ ने एतराज जताया। इस बात को अनसुना कर सुभाष रह-रह कर फायरिंग करता रहा। भीम ने दूसरी बार विरोध किया तो सुभाष आक्रोशित हो उठा और उसके सीने मे दो गोली मार दी। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
भीम को गोली लगते ही बारातियों और घारातियों में अफरातफरी मच गई। गोली मारने के आरोपी को मौके पर मौजूद लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभरी रूप से घायल हो गया। बीचबचाव करने में भानू प्रताप सिंह (30) निवासी हरकपुर निवासी मांधाता प्रतापगढ़ घायल हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली लगने से घायल समेत तीनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने भीम को मृत घोषित कर दिया। घायल आरोपी का इलाज चल रहा है। इधर, बारात रात मे ही बैंरंग वापस लौट गई।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *