Share

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भी कमोडिटी मार्केट में कीमती धातुओं के भाव में गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में अगर आप सोने और चांदी के आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो घर ने निकलने से पहले इनके ताजा भाव जान लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज एमसीएक्स पर सोने की कीमत 0.59 फीसदी की गिरावट के साथ 52,437 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई, जबकि चांदी के दाम में भी 0.64 फीसदी की कमी आई और इसकी कीमत 68,332 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
यहां बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *