Share

खुर्जा क्षेत्र में स्थित खिरखानी मोहल्ले में शनिवार रात को दो पक्षों का झगड़ा सुलझाने गए युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर दी है। वहीं दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और अन्य की तलाश की जा रही है। खीर खाने मोहल्ला निवासी रिजवान ने बताया कि शनिवार को पड़ोस में रहने वाले सलीम और उनके ससुराल पक्ष के बीच विवाद चल रहा था। ससुराल पक्ष से करीब 10-15 लोग मोहल्ले में आए थे। विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। शोर सुनकर रिजवान, इरफान और जुबेर तीनों भाई मामले को समझाने के लिए गए। वहां पर ससुराल पक्ष ने उन तीनों पर भी हमला कर दिया, जिसमें इरफान के पेट में चाकू मार दिया गया और वह लहूलुहान अवस्था में वहीं गिर गया। परिजनों ने इरफान को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इरफान के भाई रिजवान का आरोप है कि उनके बड़े भाई सैदु की दो साल पहले परिवार के ही कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। शनिवार को मारपीट के दौरान वही आरोपी भी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने ही इरफान की हत्या की है। रिजवान की तहरीर पर आज आजिम, हाजी कासिम, नसीर, बाबुद्दीन, नवाबुद्दीन, कमरुद्दीन, इदु व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या और बलवा के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें बाबुद्दीन और नवाबुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। – बजरंगबली चौरसिया, पुलिस अधीक्षक देहात

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *