Share

शामली के चौसाना की चार हजार बीघा जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने को लेकर 26 साल तक दुनिया का सबसे लंबा धरना देने वाले मास्टर विजय सिंह गोरखपुर विधानसभा सीट से सीएम योगी के सामने चुनाव लड़ेंगे। निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर वह नामांकन दाखिल करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की करहल विधानसभा सीट पर उनके विरुद्ध पर्चे बांटेंगे।
मास्टर विजय सिंह का कहना है कि सीएम योगी की ओर से कराई गई जांच में अवैध कब्जा साबित होने के बावजूद भू-माफिया पर कार्रवाई न होने से वह आहत है। इसी वजह से गोरखपुर सदर सीट से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। नेताओं की कथनी और करनी में अंतर बताने के लिए वह करहल और गोरखपुर जाएंगे।
मास्टर विजय सिंह ने बताया कि आठ अप्रैल 2019 को भाजपा की शामली में हुई चुनावी सभा में प्रदर्शन किया था, जिसके बाद सीएम योगी ने डीएम शामली को जांच कराने के आदेश दिए थे, लेकिन अब तक इंसाफ नहीं मिला। इससे पहले 2012 में कृषि भूमि अवैध कब्जा मुक्त कराने के लिए विजय सिंह पद यात्रा करते हुए लखनऊ पहुंचे थे। तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव से मुलाकात कर भूमि कब्जा मुक्त कराने की मांग की थी, जिस पर जांच कमेटी गठित की गई, लेकिन जमीन कब्जामुक्त नहीं हुई।
कौन है विजय सिंह, क्यों दे रहे धरना
शामली के चौसाना गांव के रहने वाले मास्टर विजय सिंह ने 26 फरवरी, 1996 को गांव की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने की मांग करते हुए मुजफ्फरनगर डीएम कार्यालय के समक्ष धरना शुरू किया था। धरने के 26 साल बीतने के बावजूद भी जमीन कब्जामुक्त नहीं हो सकी है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *