Share

मुंबई. ‘ऑपरेशन रोमियो’ के नाम पर प्रेमी युगलों को प्रताड़ित करने की खबरें अलग अलग राज्यों से आती ही रहती हैं। ‘ए वेडनेसडे’, ‘बेबी’, ‘रुस्तम’, ‘स्पेशल 26’, ‘एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी’ जैसी फ़िल्में बना चुके निर्माता निर्देशक नीरज पाण्डे ने अब फिल्म ‘ऑपरेशन रोमियो’ का निर्माण किया है। कुछ लोग इस फिल्म को उत्तर प्रदेश पुलिस के एंटी रोमियो दल से जोड़ रहे हैं तो कुछ लोग देश के बाकी राज्यों की घटनाओं से। हालांकि, इस फिल्म के निर्माता नीरज पाण्डे की मानें तो ये किसी एक प्रदेश की घटना नहीं हैं बल्कि इस तरह की घटनाएं पूरे देश में होती हैं। मलयालम फिल्म ‘इश्क-नॉट ए लव स्टोरी’ की रीमेक है उनकी बनाई नई फिल्म ‘ऑपरेशन रोमियो’। इस फिल्म को लेकर बातचीत के दौरान नीरज पांडे ने अपनी उस वेब सीरीज का भी खुलासा किया जिसे वह ‘स्पेशल ऑप्स’ के अगले सीजन से पहले रिलीज करने वाले हैं।

निर्देशक जीवन में घटी सच्ची घटना
निर्माता नीरज पांडे की फिल्म ‘ऑपरेशन रोमियो’ का निर्देशन शशांत शाह ने किया है। नीरज के मुताबिक इसकी काहनी मूल मलयालम फिल्म के निर्देशक अनुराज मनोहर के जीवन में घटी सत्य घटना पर आधारित है। नीरज पांडे कहते हैं, ‘मलयालम फिल्म के निर्माता ने ही हमें अप्रोच किया था कि यह फिल्म हिंदी में भी बने। उन्होंने कहा कि अगर आप इसे नहीं बनना चाहते हैं तो हम किसी और को अप्रोच करें। हमें फिल्म की कहानी अच्छी लगी शशांत से डिस्कस किया और फिल्म शुरू हो गई।’

‘ऑपरेशन रोमियो’ के शिकार
नीरज बताते हैं, ‘यह फिल्म न सिर्फ अनुराज मनोहर के जीवन में घटी घटना पर आधारित है बल्कि इस तरह की घटनाओं के शिकार तमाम जोड़ों से भी प्रेरणा पाती है। किसी के जीवन में कम तो किसी के जीवन में इस तरह की घटनाएं ज्यादा हुई होंगी। इस फिल्म के जरिये हम मोरल पुलिसिंग के कारण होने वाले खतरे से कपल को आगाह करना चाहते हैं। यह फिल्म मोरल पुलिसिंग का शिकार होने वाले हर कपल का ध्यान अपनी ओर खींचचेगी। हमारे देश के कपल के सामने आने वाली आशंकाओं को समस्याओं को समेटे हुए बहुत ही खूबसूरत फिल्म है ये।’

चाणक्य के सवाल पर चुप्पी
नीरज पांडे काफी समय से चाणक्य पर फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म दो पार्ट में बनेगी। एक पार्ट का निर्देशन डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी करेंगे और दूसरे पार्ट का निर्देशन खुद नीरज पांडे करेंगे। अजय देवगन इसमें चाणक्य की भूमिका निभा रहे हैं। यह पूछे जाने पर की चाणक्य की शूटिंग कब से शुरू होगी? नीरज पांडे चुप्पी साध लिए। बहुत कुरेदने पर उन्होंने कहा कि जल्द ही इस विषय पर बात करेंगे। इस विषय पर कुछ भी बात करने का अभी सही समय नहीं है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *