Share

नई दिल्ली. दिल्ली में हर दिन कोरोना संक्रमण का प्रसार बढ़ता जा रहा है। बीते एक दिन में ही 160 नए मामले सामने आए हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि बीते एक दिन में 10312 नमूनों की जांच में 1.55 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 128 मरीजों को छुट्टी दी गई। हालांकि एक राहत यह है कि किसी मरीज ने कोरोना के कारण दम नहीं तोड़ा।
दिल्ली में अभी तक 18,66,102 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 18,39,365 मरीज ठीक हो गए, जबकि 26,156 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। राजधानी में कोरोना से मृत्युदर 1.4 फीसदी है।
स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि राजधानी में नए मामलों के साथ साथ कोरोना के सक्रिय केस भी बढ़ना शुरू हो गए हैं। दिल्ली में कोरोना के सक्रिय केस बढ़कर 581 हो गए हैं। इनमें से होम आइसोलेशन में 399 मरीज और अस्पतालों में 22 मरीज भर्ती हैं। इनमें से आईसीयू में 10 और ऑक्सीजन सपोर्ट पर 12 मरीज भर्ती हैं। दिल्ली में घटते मामलों के साथ कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर 804 रह गई है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *