Share

एजेंसी समाचार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव खत्म हो जाने के बाद भी यूपी की सियासत की चर्चा जोरों पर रहती है। इसी बीच सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के एक नवनिर्वाचित विधायक का वीडियो को वायरल हो रहा है। पूर्व सांसद व जौनपुर के केराकत विधानसभा सीट से विधायक तूफानी सरोज ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम ठाकुरों और ब्राह्मणों के वोट से नहीं जीते हैं।
दरअसल, तूफानी सरोज ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान बहुत सारे लोग कह रहे थे कि बीजेपी या फिर बसपा जीत रही है। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 95 हजार वोटों से जनता हमें जीताकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। हमारे कार्यकतार्ओं ने बता दिया कि हम जीतेंगे लेकिन हमें ठाकुर के सहयोग की जरूरत नहीं है।
उन्होंने यह भी कहा कि मैंने भी लिखो लोकतंत्र बचाने की बात की। हमने कभी नहीं सोचा कि पंडित और ठाकुर नाराज हो जाएंगे। सपा नेता के इस वीडियो को बीजेपी के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने शेयर कर लिखा झ्र गौर से सुनिए देखिए वीडियो को। ये है सपा के तीन बार के सांसद और विधानसभा केराकत के नवनिर्वाचित विधायक तूफानी सरोज।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *