Share

नई दिल्ली। देश में महंगाई का करेंट लगातार लोगों को झटके दे रहा है. आज दिल्ली वालों के लिए सीएनजी के दाम फिर बढ़ गए हैं और ये 2.5 रुपये महंगी हो गई है.
दिल्ली में सीएनजी के दामों में 2.5 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और आज दिल्ली में उठॠ के प्राइस 64.11 रुपए प्रति किलो हैं.
दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल, डीजल के बाद अब उठॠ के रेट में भी बढ़ोतरी कर दी गई है और नोएडा में बीते 24 घण्टे में 2 रुपये 8 पैसे की बढ़ोतरी उठॠ के रेट में की गई है.
लगातार बढ़ रहे हैं पेट्रोल डीजल के भी दाम
आज पेट्रोल-डीजल के दाम में 40 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है जिसके बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 103.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 95.07 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. ये 14 दिनों में 12वीं बार ईंधन कीमतों में इजाफा किया गया है. मुंबई में डीजल के रेट 103 रुपये के भी रेट को पार कर चुके हैं.
जानें बढ़ोतरी के बाद आपके शहर में उठॠ के नए रेट क्या हैं
दिल्ली- 64.11 रुपये प्रति किलो
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद- 66.68 रुपये प्रति किलो मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली- 71.36 रुपये प्रति किलो
गुरुग्राम- 72.45 रुपये प्रति किलो
रेवाड़ी- 74.58 रुपये प्रति किलो
कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर- 75.90 रुपये प्रति किलो
करनाल और कैथल- 72.78 रुपये प्रति किलो
अजमेर, पाली और राजसमंद- 74.39 रुपये प्रति किलो
4 दिनों में दूसरी बार बढ़े सीएनजी के दाम
सीएनजी के दाम में 4 दिनों में दूसरी बार इजाफा किया गया है, इससे पहले दिल्ली में शुक्रवार को सीएनजी की कीमतों में 80 पैसे की वृद्धि की गई थी. बताया गया कि नेचुरल गैस के दामों में रिकॉर्ड वृद्धि के बाद यह फैसला लिया गया. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड की वेबसाइट पर पोस्ट की गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में सीएनजी की कीमत 64.11 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गई है. पिछले महीने से अब तक सीएनजी की कीमतों में सातवीं बार बढ़ोतरी की गई है. कुल मिलाकर 1 महीने में सीएनजी की कीमतें 6.5 रुपये प्रति किलो बढ़ चुकी हैं.

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *