Share

नई दिल्ली। धूम एक्ट्रेस रिमी सेन बड़ी ठगी का शिकार हो गई हैं। एक बिजनेसमैन ने उन्हें पूरे 4.14 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया है। एक्ट्रेस की मानें तो उसने अपने नए बिजनेस में निवेश करने के बहाने उनसे पैसे लिए और इस पर 30 प्रतिशत ब्याज देने का वादा किया। एक्ट्रेस की शिकायत के आधार पर मुंबई की खार पुलिस ने 29 मार्च को एफआईआर दर्ज की है।
जिम में हुई थी पहचान: रिमी सेन ने पुलिस को बताया कि वो एक प्रोडक्शन हाउस चलाती हैं, जिसका आॅफिस खार (पश्चिम) में है। 2019 में वो अंधेरी में डीएन नगर इलाके के एक जिम में कथित आरोपी रौनक व्यास से मिली थीं। जिसके बाद वो दोनों अच्छे दोस्त बन गए।
व्यास ने एक्ट्रेस को एक इन्वेस्टमेंट प्लान का लालच दिया। व्यास ने बताया कि वो एक नया बिजनेस शुरू कर रहा है। अगर रिमी उस बिजनेस में इन्वेस्ट करती हैं तो वो 30 से 40 प्रतिशत ब्याज के साथ लौटाएगा। जिसके बाद रिमी ने उसे पैसे देने का फैसला किया।
पैसे लेकर हुआ फरार: रिमी की मानें तो फरवरी 2019 से नवंबर 2020 के बीच उन्होंने कुल 4.14 करोड़ रुपये व्यास को दिए। हालांकि, जब एक्ट्रेस ने उससे पैसे मांगे तो आरोपी ने उनके कॉल्स को जवाब देना बंद कर दिया। एक्ट्रेस तब हैरान रह गईं जब उन्हें पता चला कि आरोपी ने कभी भी उनके पैसे से कोई बिजनेस शुरू ही नहीं किया और राशि का गलत इस्तेमाल किया। जिसके बाद वो मदद के लिए पुलिस के पास पहुंची।
फिलहाल पुलिस ने जांच के बाद रोनक के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिसमें 406,आपराधिक विश्वासघात के लिए सजा और 420 धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति का लेनदेन करना शामिल है। खार पुलिस का कहना है कि इस मामले की शिकायत के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *